Breaking News

गंगा नदी खतरे के निशान के ऊपर, पटना में बाढ़ का खतरा बिहार में बाढ़- 4 किमी नांव की डोली बना अपनी दुल्हन लेने पहुंचा लड़का चिराग को छोड़कर गए लोगों का नहीं है कोई जनाधार- कांग्रेस सुशांत मामले को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव का बयान, राजगीर मेंं बनने वाली फिल्म सिटी का नाम हो सुश बिहार में बाढ़ से 22 जिलों की हालत बदहाल, 82 लाख लोग हुए हैं प्रभावित सुशांत सिंह मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश, सीबीआई करेगी मामले की जांच नीतीश कुमार ने दिया शिक्षकों को तोहफा, पूरे बिहार में कहीं भी ले सकते हैं तबादला नीतीश सरकार ने नियोजित शिक्षकों की नई सेवा शर्त लागू कर खेला 'मास्टर स्ट्रॉक' MenstrualHygieneDay पर जागरूकता के लिए उठाए जा रहे कदम, पर कम नहीं आलोचनाओं का जोर जद (यू0)- दलित-महादलित प्रकोष्ठ की राज्य कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक गया में युवती से बलात्कार के बाद हत्या नियोजित शिक्षकों ने कहा जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं तो आंदोलन आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका का हड़ताल काफी दुखद- कृष्ण नंदन वर्मा मोतिहारी- २०१९ की चुनाव तैयारी में जुटा जिला प्रशासन रामगढ़- पतरातू डैम परिसर में अवैध पार्किंग टिकट के नाम पे वसूली


मन, वचन, कर्म से किसी को कष्ट नहीं देना और सर्वथा सभी के लिए शुद्ध भाव स्वर्ग देता है- पंडित नरेन्द्र दुबे

By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Fri ,30 Mar 2018 07:03:29 pm |


हिंदू धर्म ग्रंथों में लिखी अनेक कथाओं में स्वर्ग और नरक के बारे में बताया गया है। पुराणों के अनुसार स्वर्ग वह स्थान होता है जहां देवता रहते हैं और अच्छे कर्म करने वाले इंसान की आत्मा को भी वहां स्थान मिलता है, इसके विपरीत बुरे काम करने वाले लोगों को नरक भेजा जाता है जहां उन्हें सजा के तौर पर गर्म तेल में तला जाता है और अंगारों पर सुलाया जाता है। गरूड़ पुराण में स्वर्ग और नरक के बारे में विस्तार से वर्णन मिलता है। गरूड़ पुराण में नरक का तथा वहां दी जाने वाली सजा का इतना वीभत्स रूप बताया गया है जिसे सुनकर किसी भी इंसान की रूह तक कांप जाए। साथ ही गरूड़ पुराण में उन कामों के बारे में भी बताया गया है जिन्हें करने से इंसान को स्वर्ग या नरक में जाना पड़ता है। आज हम आपको उन्हीं कर्मों के बारे में संक्षिप्त रूप में बता रहे हैं।

धर्म ग्रंथ से जानिए

आत्महत्या, स्त्री हत्या, गर्भ हत्या, ब्रह्म हत्या, गौ हत्या करने वाला, झूठी गवाही देने वाला, कन्या को बेचने वाला, झूठ बोलने वाला, ब्राह्मण होकर शराब व मांस का सेवन करने वाला, ब्राह्मण की जीविका नष्ट करने वाला और दूसरों की संपत्ति का हरण करने वाला, ये सभी नरक को ही प्राप्त होते हैं।

धर्म ग्रंथ से जानिए 2

होम, जप, स्नान और देवताओं के पूजन में जो सदैव लगे रहते हैं, ऐसे लोग स्वर्ग में जाते हैं। जो लोग शत्रुओं के भी दोष कभी नहीं कहते, किंतु उनके गुणों का ही वर्णन करते हैं, ऐसे लोग स्वर्ग में जाते हैं।

धर्म ग्रंथ से जानिए 3

गरुड़ पुराण के अनुसार जो लोग भगवान शिव और विष्णु का चिंतन नहीं करते, उन्हें नरक में जाना पड़ता है। जो कुएं, तालाब, प्याऊ और मार्ग आदि को हानि पहुंचाते हैं, ऐसे दुष्ट नरक में जाते हैं।

धर्म ग्रंथ से जानिए 4

सत्य, तपस्या, क्षमा, दान और वेदशास्त्रों के स्वाध्याय द्वारा जो धर्म का अनुष्ठान करते हैं, वे स्वर्ग में जाते हैं। कुआं, बावली, तालाब, प्याऊ, आश्रम और देव मंदिर का निर्माण करवाते हैं, वे लोग स्वर्ग में जाते हैं।

 

धर्म ग्रंथ से जानिए 5

ऋषियों, सतियों और वेदों की निंदा करने वाले लोग सदैव नरक में ही जाते हैं। भूख-प्यास से थककर जो भिखारी किसी के घर जाता हो और उसे वहां से अपमानित होकर लौटना पड़े, तो ऐसे याजक का अपमान करने वाले नरक में जाते हैं।

धर्म ग्रंथ से जानिए 6

एकांत स्थान में मिली हुई परस्त्री को देखकर भी जिनके मन में कामवासना का आगमन नहीं होता और वे पुरुष उस स्त्री को अपनी माता बहन व पुत्री के रूप में देखते हैं, ऐसे लोग स्वर्ग में जाते हैं।

 धर्म ग्रंथ से जानिए 

जो अपनी पत्नी, बच्चों, नौकरों और मेहमानों को खिलाए बिना ही खाते हैं और पितरों तथा देवताओं की पूजा छोड़ देते हैं, ऐसे लोग नरक में जाते है।

 धर्म ग्रंथ से जानिए 8

जो प्राणी मात्र पर दया रखते हैं तथा जिन पर सभी प्राणी विश्वास करते हैं और जिन्होंने हिंसा त्याग दी है, ऐसे उत्तम आचार वाले मनुष्य ही स्वर्ग में जाते हैं।

 धर्म ग्रंथ से जानिए 

जो शराब, मांस, गीत, जुआं आदि व्यसनों में ही दिन-रात लगे रहते हैं, ऐसे लोगों को नरक ही प्राप्त होता है।

 धर्म ग्रंथ से जानिए 10

जो परधन में कभी ममत्व नहीं रखते और धर्म से प्राप्त धन के उपयोग कर जीविका चलाते हैं, वे स्वर्ग को ही प्राप्त करते है।

धर्म ग्रंथ से जानिए 1

दूसरों का धन हड़पने वाले, दूसरों के गुणों में दोष देखने वाले तथा दूसरों से ईष्र्या करने वाले नरक में जाते हैं।

 धर्म ग्रंथ से जानिए 12

जो अनाथ, गरीब, रोगी, बुढ़े और दयनीय लोगों पर दया नहीं करता, वह नरक में जाता है।

 

धर्म ग्रंथ से जानिए 13

 

 

घर, अन्न और रस आदि को जो स्वयं उत्पन्न कर दान करते हैं, ऐसे लोग स्वर्ग में जाते हैं तथा सोना, गाय, भूमि, अन्न और वस्त्र का दान करने वाले भी स्वर्ग को प्राप्त होते है।

 

 धर्म ग्रंथ से जानिए 14

 

जो लोग मन और इन्द्रियों का नियमन करने में लगे रहते हैं तथा शोक, भय एवं क्रोध से रहित हैं वे स्वर्ग में जाते हैं। जो लोग परस्त्रियों को माता, बहन और पुत्री के समान देखते हैं, वह स्वर्ग में जाते है।

 धर्म ग्रंथ से जानिए 15

जो मन, वचन, कर्म से किसी को कष्ट नहीं देते और सर्वथा सभी के लिए शुद्ध भाव रखते हैं, ऐसे लोग स्वर्ग में जाते हैं।



Related News


तो नारी का सहज स्वभाव कपट का है ? -पंडित

रावण की पुरोहित कथा - पंडित नरेन्द्र प्रसाद दूबे

28 मार्च से होगा चैत्र नवरात्र का आरंभ, जानें 9

फाल्गुन मास आमलकी एकादशी -आंवला पूजन अक्षय पुण्यों का भागी

मैं आत्मविजय का पथिक हूं जीवन में जब भी स्वयं

जो लोग इन कामों में शर्म करते हैं, उन्हें भविष्य

श्री कृष्ण ने दिया भीम को संकेत, तभी दुर्योधन

नवरात्रि पर देवी पूजन और नौ दिन के व्रत का

श्राद्ध और तर्पण के मायने क्या- पंडित नरेन्द्र प्रसाद

श्री उद्धव गीता- पंडित नरेन्द्र प्रसाद दूबे

अयोध्या राम जन्मभूमि का सच - पंडित नरेन्द्र प्रसाद

कैसे खत्म हुआ श्रीकृष्ण सहित पूरा यदुवंश?

Follow Us :

All rights reserved © 2013-2024 samacharnow.com