Breaking News

गंगा नदी खतरे के निशान के ऊपर, पटना में बाढ़ का खतरा बिहार में बाढ़- 4 किमी नांव की डोली बना अपनी दुल्हन लेने पहुंचा लड़का चिराग को छोड़कर गए लोगों का नहीं है कोई जनाधार- कांग्रेस सुशांत मामले को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव का बयान, राजगीर मेंं बनने वाली फिल्म सिटी का नाम हो सुश बिहार में बाढ़ से 22 जिलों की हालत बदहाल, 82 लाख लोग हुए हैं प्रभावित सुशांत सिंह मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश, सीबीआई करेगी मामले की जांच नीतीश कुमार ने दिया शिक्षकों को तोहफा, पूरे बिहार में कहीं भी ले सकते हैं तबादला नीतीश सरकार ने नियोजित शिक्षकों की नई सेवा शर्त लागू कर खेला 'मास्टर स्ट्रॉक' MenstrualHygieneDay पर जागरूकता के लिए उठाए जा रहे कदम, पर कम नहीं आलोचनाओं का जोर जद (यू0)- दलित-महादलित प्रकोष्ठ की राज्य कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक गया में युवती से बलात्कार के बाद हत्या नियोजित शिक्षकों ने कहा जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं तो आंदोलन आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका का हड़ताल काफी दुखद- कृष्ण नंदन वर्मा मोतिहारी- २०१९ की चुनाव तैयारी में जुटा जिला प्रशासन रामगढ़- पतरातू डैम परिसर में अवैध पार्किंग टिकट के नाम पे वसूली


श्री कृष्ण ने दिया भीम को संकेत, तभी दुर्योधन हो गया ढेर

By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Fri ,03 Mar 2017 05:03:10 pm |


समाचार नाऊ ब्यूरो  - निष्कण्टक राज्य पाने की लालसा से दुर्योधन कौरव-सेना को संगठित और उत्साहित आए दिन नए सेनापति बनाकर करता था, लेकिन सेनापति मद्रराज शल्य की मृत्यु और पांडवों की मार पडऩे से दुर्योधन की सेना भयभीत होकर चारों ओर भागने लगी। कुछ लोग घोड़ों पर चढ़कर भागे और कुछ लोग हाथियों पर। बहुतेरे रथ में ही बैठकर नौ दो ग्यारह हो गए। बेचारे पैदल योद्धा भय के मारे बड़े जोर से भाग रहे थे। उन सबको हिम्मत खोकर भागते देख विजयालिभाषी पांडवों और पांचालों ने दूर तक उनका पीछा किया। इसी बीच दुर्योधन इक्कीस हजार सैनिकों के साथ अपना रथ लेकर उनके बीच आ गया। फिर तो हर्ष में भरे हुए उन योद्धाओं और पांडवों में घमासान युद्ध होने लगा।

दंडधारी यमराज की भांति वीर भीम सेन ने अकेले ही अपनी गदा से इक्कीस हजार योद्धाओं को मार गिराया लेकिन समस्त पांडव एक साथ होकर भी दुर्योधन को परास्त नहीं कर सके मौका पाकर दुर्योधन ने अपनी भागती सेना को वापस बुला लिया। फिर क्या था? चारों ओर बाणों की वर्षा होने लगी। यह एक ऐसा युद्ध हुआ जिसमें कौरवों की पूरी-की-पूरी ग्यारह अक्षौहिणी सेना मारी गई। लडऩे वाले हजारों राजाओं में केवल एक दुर्योधन ही बचा। अब उसके पास न सेना थी, न सवारी। उधर पांडवों के पास दो हजार रथी, सात सौ हाथी सवार, पांच हजार घुड़सवार और दस हजार पैदल सेना थी। ग्यारह अक्षौहिणी सेना का मालिक दुर्योधन अपना कोई सहायक न देखकर अपनी गदा लेकर पूर्व दिशा की ओर स्थित सरोवर में जा छिपा।

धर्मात्मा युधिष्ठिर अपने भाइयों के साथ दुर्योधन का वध करने के लिए उसका पता लगाने लगे। गुप्तचर छोड़े गए, पर उसका कहीं कोई पता न चला। संयोगवश कुछ व्याघ्रों ने कृपाचार्य, अश्वत्थामा तथा कृतवर्मा द्वारा दुर्योधन से की जा रही वार्ता को सुनकर धन के लोभ से पांडवों को दुर्योधन का पता बता दिया। युधिष्ठिर अपने भाइयों तथा सेना सहित उस सरोवर के पास आ पहुंचे जहां दुर्योधन छिपा था। कृपाचार्य आदि पांडवों को देखते ही दुर्योधन की आज्ञा लेकर चले गए। सरोवर पहुंच कर युधिष्ठिर ने हंसते-हंसते पानी में छिपे हुए दुर्योधन से कहा, ‘‘सुयोधन! यह कैसा अनुष्ठान कर रहे हो? समस्त क्षत्रियों तथा अपने कुल का संहार कराकर अब अपनी जान बचाने के लिए सरोवर में जा घुसे हो?’’

 

दुर्योधन ने पानी में से ही जवाब दिया, ‘‘मैंने प्राणों के भय से नहीं, बल्कि थक जाने के कारण ऐसा किया है। अब मुझे राज्य की इच्छा नहीं है। मेरा अपना कहा जाने वाला जब कोई जीवित न रहा तो मैं स्वयं भी जीवित नहीं रहना चाहता।’’

 

युधिष्ठिर ने दुर्योधन को डांट कर कहा कि ‘‘जल से बाहर निकलो, मैं तो तुम्हें युद्ध में जीतकर ही राज्य का उपभोग करूंगा।’’

 

युधिष्ठिर की फटकार तथा कड़वी बातें सुनकर दुर्योधन बोला, ‘‘मैं तुम्हारे साथ युद्ध कैसे कर सकता हूं, तुम अपने हितैषी, सेना तथा वाहन आदि के साथ हो और मैं अकेला। यदि तुम बारी-बारी से एक-एक वीर को लड़ाओ तो मैं बाहर आऊं?’’ 

 

युधिष्ठिर ने उसे आश्वासन देकर कहा, ‘‘दुर्योधन! उठो तो सही। आओ, मेरे साथ ही गदायुद्ध करो।’’

 

युधिष्ठिर के इस कथन को दुर्योधन सहन न कर सका। वह कंधे पर लोहे की गदा रखकर बंधे हुए जल को चीरता हुआ बाहर निकलने लगा। उस समय वह दंडधारी यमराज के समान लग रहा था। उसे पानी से बाहर निकलते देख पांडव तथा पांचाल बहुत प्रसन्न हुए और ताली पीटने लगे।

 

युधिष्ठिर के आश्वासन पर दुर्योधन जल से बाहर निकला और गदा युद्ध करने के लिए जोर-जोर से ललकारने लगा। तब पांडवों की ओर से भीम हाथ में गदा लेकर आगे बढ़ा, दोनों के बीच गदा युद्ध होने लगा, सारा दिन बीत गया, कोई भी हार नहीं रहा था। तब भगवान श्री कृष्ण ने भीम को दुर्योधन की जंघा पर वार करने का संकेत किया। जैसे ही पांडव पुत्र भीम ने अपनी गदा उसकी जंघा पर मारी तो दुर्योधन धरती पर गिर गया और मारा गया।



Related News


तो नारी का सहज स्वभाव कपट का है ? -पंडित

रावण की पुरोहित कथा - पंडित नरेन्द्र प्रसाद दूबे

मन, वचन, कर्म से किसी को कष्ट नहीं देना और

28 मार्च से होगा चैत्र नवरात्र का आरंभ, जानें 9

फाल्गुन मास आमलकी एकादशी -आंवला पूजन अक्षय पुण्यों का भागी

मैं आत्मविजय का पथिक हूं जीवन में जब भी स्वयं

जो लोग इन कामों में शर्म करते हैं, उन्हें भविष्य

नवरात्रि पर देवी पूजन और नौ दिन के व्रत का

श्राद्ध और तर्पण के मायने क्या- पंडित नरेन्द्र प्रसाद

श्री उद्धव गीता- पंडित नरेन्द्र प्रसाद दूबे

अयोध्या राम जन्मभूमि का सच - पंडित नरेन्द्र प्रसाद

कैसे खत्म हुआ श्रीकृष्ण सहित पूरा यदुवंश?

Follow Us :

All rights reserved © 2013-2024 samacharnow.com