Breaking News
By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Wed ,30 Aug 2017 08:08:25 pm |
समाचार नाऊ ब्यूरो - भाजपा मिशन 2019 के लिए जो रणनीति बनाई है उसमें पार्टी को पूरी तरह लगा देना है भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार झारखंड में पार्टी को 2019 के मिशन मोड में लाना चाहते हैं और इसी को लेकर अमित शाह 15 से 17 सितंबर तक रांची में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे साथ ही बुद्धिजीवियों से भी मुलाकात करेंगे पार्टी को 2019 के लिए तैयार करेंगे वही अक्टूबर महीने में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पटना का दौरा करेंगे
बिहार झारखंड में भाजपा को 2019 के मिशन के लिए तैयारी का मंत्र देंगे अमित शाह के प्रस्तावित दौरे को लेकर पार्टी ने भी बिहार में रणनीति बनानी शुरू कर दी है और बूथ स्तर तक पार्टी की मजबूती को लेकर क्या किया जाए इसके लिए सभी जिला अध्यक्षों से रिपोर्ट भी तलब किया है माना जा रहा है कि अब जब अमित शाह पार्टी के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे तो जिन जिन क्षेत्रों में भाजपा का बेहतर प्रदर्शन रहा है और साथ ही जहां बीजेपी गड़बड़ाई है उन तमाम विषयों की समीक्षा के बाद उसी आधार पर कार्य योजना तैयार की जाएगी ताकि भाजपा ज्यादा मजबूती से बिहार में खड़ी हो सके और लोगों के बीच अपनी मजबूत पैठ भी बना सके
All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com
Developed by Mania Group Of Technology.