Breaking News
By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Tue ,29 Aug 2017 05:08:00 pm |
समाचार नाऊ ब्यूरो नयी दिल्ली : डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को बलात्कार के दो मामलों में सोमवार को विशेष सीबीआई अदालत ने 10-10 साल की सजा सुनायी. राम रहीम सिंह पर दोनों मामले में 15-15 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. इनमें से 14-14 लाख रुपये की राशि दोनों पीड़िताओं को दी जायेगी जो इसी पंथ से जुड़ी हुई थीं. राम रहीम को सजा सुनाये जाने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों को अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आयीं. लगभग सभी ने कोर्ट के इस फैसले को सही ठहराया.
पहलवान योगेश्वर दत्त ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर कोर्ट के फैसले की प्रशंसा की. उन्होंने लिखा, पाप का अंत एक दिन अवश्य होता है. भारत ऋषि-मुनियों की पवित्र धरती है जो भी इसे अपने घृणित कार्यों से अपवित्र करना चाहे
All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com
Developed by Mania Group Of Technology.