Breaking News
By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Sat ,26 Aug 2017 07:08:34 pm |
नई दिल्ली: हरियाणा में राम रहीम के फैसले के बाद फैली हिंसा के बीच जहां भाजपा सरकार विवादों में फंसती हुई नजर आ रही है वहीं कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी सरकार को घेरने के बजाए नॉर्वे की राजधानी ओस्लो के लिए रवाना हो गए हैं। जहां वह राजनीतिक और कारोबारी नेताओं से मिलेंगे। राहुल ने ट्विट पर कहा- नार्वे के विदेश मंत्रालय के आमंत्रण पर कुछ दिन के लिए ओस्लो के दौरे पर जा रहा हूं। उन्होंने लिखा- राजनीतिक व व्यावसायिक नेताओं और अनुसंधान संस्थानों से मिलने व विचार विर्मश के लिए उत्साहित हूं।
वहीं लालू प्रसाद यादव की पार्टी- राष्ट्रीय जनता दल 27 अगस्त को पटना के गांधी मैदान में 'भाजपा भगाओ, देश बचाओ' रैली करने जा रही है। इस रैली को विपक्ष की एकता के रूप में पेश किया जा रहा है। लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ ही राहुल गांधी की गैरमौजूदगी से जरूर विपक्षी एकता के दावे का कम निकलता दिख रहा है। बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती पहले ही रैली से दूर रहने की घोषणा कर चुकी हैं।
All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com
Developed by Mania Group Of Technology.