Breaking News
By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Sat ,26 Aug 2017 07:08:39 pm |
चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को साध्वी यौन मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद उनके समर्थकों द्वारा बड़े पैमाने पर की गर्इ हिंसा की निंदा की।
चंडीगढ़ में प्रैस कांफ्रैंस करते हुए कैप्टन ने कहा कि पंजाब में हर कीमत पर कानून व्यवस्था बनार्इ रखी जाएगी। पंजाब में हुर्इ हिंसा के लिए उन्होंने दोषियों को बड़ी सजा देने का वायदा किया। हिंसा से जो पंजाब में नुकसान हुआ है उसकी क्षतिपूर्ती सच्चा सौदा डेरा करेगा। कैप्टन ने कहा कि मेरी रूची पंजाब में शांति बनाए रखना और लोगों की सुरक्षा को यकीनी बनाना है। शांति बनाए रखने में जिन्होंने मदद की उनका धन्यावाद करता हूं।
कैप्टन ने कहा कि पंजाब में किसी भी कीमत पर हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रेलवे स्टेशन को आग लगाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पंजाब में 39 अपराधिक मामले दर्ज किए गए है। इस हिंसा में 7 पंजाबियों की मौत और 250 लोगों के घायल होने की खबर है। वहीं 10 शहरों में कर्फ्यू लगाया गया था। डी.सी. को निर्देश दिए गए है कि हालात ठीक होने पर कर्फ्यू हटा दिया जाए। रेलवे स्टेशन को आग लगाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पंजाब में 39 अपराधिक मामले दर्ज किए गए है
All rights reserved © 2013-2025 samacharnow.com
Developed by Mania Group Of Technology.