Breaking News
By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Sat ,26 Aug 2017 07:08:59 pm |
समाचार नाऊ ब्यूरो - डेरा प्रमुख पर फैसले को लेकर रद्द की गई दिल्ली से अंबाला-कालका सहित अन्य रेल सेवाएं बहाल कर दी गई है। मुख्य सचिव डी.एस. ढेसी ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ ही घंटों में ये ट्रेनें चलनी शुरू हो जाएगी। सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे प्रशासन ने कई ट्रनों को रद्द किया हुआ था। जिसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। वहीं दिल्ली से चंडीगढ़ सड़क मार्ग भी बहाल कर दिए गए हैं लेकिन पंजाब की अौर जाने वाली बस रुटों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है।
हालांकि सिरसा में हालात अभी भी तनावपूर्ण बने हुए हैं। मगर पंचकूला में स्थिति सामान्य बताई जा रही है। इंटरनेट सेवाएं अब तक शुरू नहीं हो पाई हैं। मगर रेल सेवा धीरे-धीरे बहाल की जा रही है जिससे लोगों को अब परेशानी न हो पाए। हालांकि कोर्ट में इस मामले में सुनवाई अब भी चल रही है अौर सुरक्षा बल अभी भी हरियाणा के ज्यादातर जिलों में तैनात हैं।
All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com
Developed by Mania Group Of Technology.