Breaking News
By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Sat ,08 Jul 2017 10:07:07 am |
समाचार नाऊ ब्यूरो - यूपीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मीरा कुमार दो दिवसीय दौरे पर बिहार आई हुई है आज पटना के सदाकत आश्रम में मीरा कुमार का कार्यक्रम है इससे पहले पटना में लोगों से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मीरा कुमार ने कहा था कि राष्ट्रपति का चुनाव ना तो जाति आधारित है और ना ही इसमें मजहब को लाना चाहिए उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से अपील की कि आप मतदान करें तो अपने अंतरात्मा की आवाज को जरुर सुने मीरा कुमार ने कहा कि बिहार का मामला इस विषय के आधार पर न रखा जाए कि इसमें कोई व्यक्ति विशेष है बल्कि इस बात का ध्यान रखा जाए कि जिस पद पर लोग किसी को चुनने जा रहे हैं उसका व्यक्तित्व कैसा है उन सभी लोगों से कहा कि मतदान में अपनी अंतरात्मा की आवाज को जरूर सुने और उसी आधार पर मतदान करें
All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com
Developed by Mania Group Of Technology.