Breaking News
By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Wed ,14 Jun 2017 05:06:13 pm | Updated Date: Wed ,14 Jun 2017 07:06:01 pm
समाचार नाऊ ब्यूरो - केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री राजीव प्रताप रूडी आज शेखपुरा के बरबीघा में एस के आर कॉलेज में मोदी सरकार के 3 साल की उपलब्धियों का ब्यौरा जनता के बीच रखेंगे इसकी इंडिया कार्यक्रम के तहत 3 सालों में देश में क्या कुछ हुआ है इसकी जानकारी राजीव प्रताप रूडी लोगों के बीच रखेंगे विभाग की तरफ से जो आंकड़ा पेश किया गया है उसमें 3 सालों में एक करोड़ 15 लाख से ज्यादा लोगों को प्रशिक्षित किया गया है वहीं कुल 480 प्रधानमंत्री कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र खोले गए हैं 448 जिले में इस योजना को चलाया जा रहा है और हर साल जो लोग प्रशिक्षित होकर निकल रहे हैं उनके रोजगार को भी सृजित कराया जा रहा है स्किल इंडिया कार्यक्रम के तहत जो लोग प्रशिक्षित हो रहे हैं वह लोग अपना उद्यम भी खड़ा कर रहे हैं और इसको लेकर के भी सरकार काम कर रही है
All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com
Developed by Mania Group Of Technology.