Breaking News
By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Thu ,01 Jun 2017 06:06:42 pm |
समाचार नाऊ ब्यूरो कटिहार : केंद्रीय जल संसाधन एवं गंगा विकास मंत्री उमा भारती ने कहा कि बिहार के गंगा में गाद का कारण फरक्का नहीं है. फरक्का जाने के दौरान बुधवार को कटिहार पहुंचीं केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गंगा के गाद का मसला उठाया है.
केंद्रीय जल संसाधन मंत्रालय ने एक जांच कमेटी बनायी थी. जांच कमेटी ने रिपोर्ट मंत्रालय को सौंपी है. मंत्रालय के सचिव के नेतृत्व में एक टीम पांच जून बिहार आयेगी. वह केंद्रीय टीम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मिलेगी. गंगा के गाद को लेकर चर्चा की जायेगी
All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com
Developed by Mania Group Of Technology.