Breaking News

गंगा नदी खतरे के निशान के ऊपर, पटना में बाढ़ का खतरा बिहार में बाढ़- 4 किमी नांव की डोली बना अपनी दुल्हन लेने पहुंचा लड़का चिराग को छोड़कर गए लोगों का नहीं है कोई जनाधार- कांग्रेस सुशांत मामले को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव का बयान, राजगीर मेंं बनने वाली फिल्म सिटी का नाम हो सुश बिहार में बाढ़ से 22 जिलों की हालत बदहाल, 82 लाख लोग हुए हैं प्रभावित सुशांत सिंह मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश, सीबीआई करेगी मामले की जांच नीतीश कुमार ने दिया शिक्षकों को तोहफा, पूरे बिहार में कहीं भी ले सकते हैं तबादला नीतीश सरकार ने नियोजित शिक्षकों की नई सेवा शर्त लागू कर खेला 'मास्टर स्ट्रॉक' MenstrualHygieneDay पर जागरूकता के लिए उठाए जा रहे कदम, पर कम नहीं आलोचनाओं का जोर जद (यू0)- दलित-महादलित प्रकोष्ठ की राज्य कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक गया में युवती से बलात्कार के बाद हत्या नियोजित शिक्षकों ने कहा जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं तो आंदोलन आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका का हड़ताल काफी दुखद- कृष्ण नंदन वर्मा मोतिहारी- २०१९ की चुनाव तैयारी में जुटा जिला प्रशासन रामगढ़- पतरातू डैम परिसर में अवैध पार्किंग टिकट के नाम पे वसूली


त्रिवेन्द्र सिंह रावत के साथ 7 कैबिनेट तो 2 राज्यमंत्री ने लिया शपथ

By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Sat ,18 Mar 2017 05:03:02 pm |


समाचार नाऊ ब्यूरो -  त्रिवेंद सिंह रावत ने आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ सर्वश्री सतपाल महाराज, प्रकाश पंत, हरक सिंह रावत, बिशन सिंह चुफाल, मदन कौशिक, यशपाल आर्य, सुबोध उनियाल और अरविंद पांडे ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। सुश्री रेखा आर्य और श्री धन सिंह रावत ने राज्य मंत्री के पद की शपथ ग्रहण की। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह, केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत, स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा, ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास मौजूद थे। बता दें कि उत्तराखंड चुनाव में बीजेपी ने 57 सीटों पर जीत का परचम लहराया है। 70 सदस्यों वाली विधानसभा में कांग्रेस को सिर्फ 11 सीटें मिली थीं।

कैबिनेट मंत्री:-
1) सतपाल महाराज- कांग्रेस से बगावत कर भाजपा में शामिल हुए सतपाल रेल राज्य मंत्री भी रह चुके है। वह सीएम पद की दौड़ में भी शामिल थे।
2) मदन कौशिक- हरिद्वार से लगातार चौथी बार जीतकर आए मदन कौशिक भाजपा का बड़ा चेहरा हैं।
3)प्रकाश पंत- भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं, सीएम की दौड़ में भी पूरी तरह शामिल रहे हैं। 2007 में भाजपा सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।
4) यशपाल आर्य- टिकट बंटवारे से ठीक पहले बेटे संजीव आर्य समेत कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए यशपाल आर्य कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार थे।
5) डा.हरक सिंह रावत- कांग्रेस से बगावत कर भाजपा के टिकट पर कोटद्वार से जीतकर आए हैं। 
6)सुबोध उनियाल- पूर्व सीएम विजय बहुगुणा के बेहद खास माने जानें वाले सुबोध उनियाल नरेंद्रनगर से जीते हैं।
7)अरविंद पांडे- गदरपुर से भाजपा विधायक अरविंद पांडे लगातार 4 बार विधायक बनें हैं। वे पालिकाध्यक्ष भी रह चुके हैं। 

राज्यमंत्री:-
8)धन सिंह रावत- आरएसएस से लंबे समय तक जुड़े रहे धन सिंह श्रीनगर से चुनाव जीतकर आए हैं। उनकी केंद्र में अच्छी पकड़ है।
9)रेखा आर्य- कांग्रेस से बगावत कर भाजपा में आई रेखा आर्य भी सांसद और पूर्व सीएम कोश्यारी की करीबी हैं। 



Related News


गंगा नदी खतरे के निशान के ऊपर, पटना में बाढ़

चिराग को छोड़कर गए लोगों का नहीं है कोई जनाधार-

गया में युवती से बलात्कार के बाद हत्या

15 जनवरी तक प्रदेश का एक शख्स राशन कार्ड

गरीबों और कमजोरों के लिए अपनी आवाज़ दृढ़ता के साथ

युवाओं में ‘देश सर्वप्रथम’ का भाव उत्पन्न करें छात्र संगठन

कोयले की कोई कमी नहीं है-पीयूष गोयल

प्रधानमंत्री का उत्तर प्रदेश में वाराणसी और गाजीपुर दौरा

प्रधानमंत्री अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह की यात्रा पर

आतंकवादी मसूद  अज़हर के सर कलम करने वाले को

वायु सेना प्रमुख ने एक्स कोप इंडिया-18 का दौरा किया

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय बच्चों के आश्रय स्थलों के

Follow Us :

All rights reserved © 2013-2025 samacharnow.com