Breaking News
By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Wed ,11 Jan 2017 03:01:43 pm |
समाचार नाऊ ब्यूरो लखनऊ : भाजपा के यूपी प्रभारी ओम माथुर ने कहा है कि हमारी पार्टी चुनाव के लिए तैयार है. सभी तैयारियां पूरी कर ली गयीं हैं. जल्दी ही हम प्रत्याशियों की सूची जारी कर देंगे. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी यूपी चुनाव में जीत दर्ज करेगी और प्रदेश में अगली सरकार हमारी होगी.
उन्होंने कहा कि सहयोगी दलों के साथ टिकट को लेकर हमारा कोई विवाद नहीं है, सब कुछ तय हो चुका है. उन्होंने कहा कि चुनाव में हमारा मुकाबला सपा से है, लेकिन सपा आपसी विवाद में उलझी है. पार्टी बंटवारे के मुकाम पर है.
All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com
Developed by Mania Group Of Technology.