Breaking News

गंगा नदी खतरे के निशान के ऊपर, पटना में बाढ़ का खतरा बिहार में बाढ़- 4 किमी नांव की डोली बना अपनी दुल्हन लेने पहुंचा लड़का चिराग को छोड़कर गए लोगों का नहीं है कोई जनाधार- कांग्रेस सुशांत मामले को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव का बयान, राजगीर मेंं बनने वाली फिल्म सिटी का नाम हो सुश बिहार में बाढ़ से 22 जिलों की हालत बदहाल, 82 लाख लोग हुए हैं प्रभावित सुशांत सिंह मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश, सीबीआई करेगी मामले की जांच नीतीश कुमार ने दिया शिक्षकों को तोहफा, पूरे बिहार में कहीं भी ले सकते हैं तबादला नीतीश सरकार ने नियोजित शिक्षकों की नई सेवा शर्त लागू कर खेला 'मास्टर स्ट्रॉक' MenstrualHygieneDay पर जागरूकता के लिए उठाए जा रहे कदम, पर कम नहीं आलोचनाओं का जोर जद (यू0)- दलित-महादलित प्रकोष्ठ की राज्य कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक गया में युवती से बलात्कार के बाद हत्या नियोजित शिक्षकों ने कहा जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं तो आंदोलन आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका का हड़ताल काफी दुखद- कृष्ण नंदन वर्मा मोतिहारी- २०१९ की चुनाव तैयारी में जुटा जिला प्रशासन रामगढ़- पतरातू डैम परिसर में अवैध पार्किंग टिकट के नाम पे वसूली


बिहार पुलिस में 8837 पदों पर होगी बहाली काम शुरू

By समाचार नाउ ब्यूरो | Publish Date: Wed ,09 Nov 2016 01:11:09 pm |


समाचार नाउ ब्यूरो: राज्य सरकार ने पुलिस महकमे में सिपाही से लेकर डीएसपी तक के खाली पड़े पदों को भरने की कवायद तेज कर दी है. इसके तहत 2012-13 से 2017-18 तक सिपाही से लेकर डीएसपी तक के 43 हजार 731 पदाधिकारियों की बहाली करने का लक्ष्य रखा गया है. इसके तहत अलग-अलग वर्ष के लिए पदों की अलग-अलग संख्या निर्धारित करके बहाली की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. 

 

आने वाले दो वर्षों में सिपाही से लेकर डीएसपी तक के 8 हजार 837 पदों पर बहाली होने जा रही है. इसमें सभी पदों पर महिलाओं के लिए 35 फीसदी आरक्षण देने का प्रावधान है. इस कारण करीब तीन हजार पदों पर सिर्फ महिलाओं की ही बहाली होगी. मौजूदा वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए गृह विभाग ने छह पदों पर बहाली करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है. इसके बाद पुलिस महकमा सिपाही से लेकर डीएसपी तक के पदों को जरूरत के हिसाब से अलग-अलग रिक्ति तैयार करने में जुटा हुआ है.  सिपाही से लेकर डीएसपी तक के पदों में अधिकतर पद प्रोन्नति से ही  भरे जाते हैं. मसलन इंस्पेक्टर, एएसआइ, हवलदार समेत अन्य. परंतु सिपाही,  दारोगा और डीएसपी के तीन महत्वपूर्ण पदों की बहाली सीधे तौर पर होती है. 

 

राष्ट्रीय औसत को प्राप्त करने की कवायद

 

वर्ष 2015-16 तक 34 हजार 924 पदों पर बहाली हो चुकी है. इसमें वर्ष 2015-16 के लिए आवंटित 9 हजार 739 पदों में दारोगा, हवलदार समेत कुछ अन्य पदों को भरने की कवायद अंतिम चरण में चल रही है. दारोगा की बहाली के लिए कुछ दिनों पहले फिजिकल टेस्ट संपन्न हो चुका है.

 

इसके बाद जल्द ही परिणाम जारी कर दिये जायेंगे. सभी स्तर पर बहाली की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वर्ष 2018 तक राज्य के पास जरूरत के मुताबिक बलों की संख्या पूरी हो जायेगी. इसके बाद राज्य में प्रति एक लाख आबादी पर पुलिस कर्मियों की संख्या राष्ट्रीय औसत 150 के आसपास हो जायेगी. वर्तमान में राज्य में प्रति एक लाख की आबादी पर पुलिसकर्मियों की संख्या औसतन 85 से 90 के बीच है.

 

भरे जायेंगे इतने पद 

 

डीएसपी  34

इंस्पेक्टर  107

परिचारी प्रवर 11

प्रारक्ष पुलिस निरीक्षक 23

परिचारी  48

अवर निरीक्षक 932  

प्रारक्ष अवर निरीक्षक 67

सहायक अवर निरीक्षक 1293

हवलदार  1109                                                        

सिपाही  5213                                                            

कुल  8837                                                              

अब तक भरे गये पद

डीएसपी 90

इंस्पेक्टर 319

परिचारी प्रवर 30

प्रारक्ष पुलिस निरीक्षक 60

परिचारी 144

अवर निरीक्षक 2795 

प्रारक्ष अवर निरीक्षक 193

सहायक अवर निरीक्षक 3873

हवलदार 2054

सिपाही 15627 

कुल 25185



Related News


सरकार ने जारी की NDC Plicy का मसौदा Digital world

बिजली कंपनी बीएसपीसीएल में इंजीनियरों की नियुक्ति के लिए नौ

बिहार : बियाडा में नियुक्ति के लिए पांच अप्रैल को

कैट-2017 की परीक्षा 26 नवंबर को, अच्छे स्कोर के लिए

20 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन, 26 नवंबर को होगी

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने इंटर पास युवकों से ऑनलाइन

दिल्ली यूनिवर्सिटी में बनें असिस्टेंट प्रोफेसर

आरपीएफ कॉन्स्टेबल के 19,952 पदों पर होगी बहाली

इंटरव्यू में पूछे जाने वाले सवालों के एेसे दे

ITI को लेकर बिहार सरकार का बड़ा फैसला, अब मिलेगा

भारतीय नौसेना में प्रवेश के हैं कई विकल्प

- झारखंड डाक सर्किल के 256 ग्रामीण डाकघरों में ग्रामीण

Follow Us :

All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com