Breaking News

गंगा नदी खतरे के निशान के ऊपर, पटना में बाढ़ का खतरा बिहार में बाढ़- 4 किमी नांव की डोली बना अपनी दुल्हन लेने पहुंचा लड़का चिराग को छोड़कर गए लोगों का नहीं है कोई जनाधार- कांग्रेस सुशांत मामले को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव का बयान, राजगीर मेंं बनने वाली फिल्म सिटी का नाम हो सुश बिहार में बाढ़ से 22 जिलों की हालत बदहाल, 82 लाख लोग हुए हैं प्रभावित सुशांत सिंह मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश, सीबीआई करेगी मामले की जांच नीतीश कुमार ने दिया शिक्षकों को तोहफा, पूरे बिहार में कहीं भी ले सकते हैं तबादला नीतीश सरकार ने नियोजित शिक्षकों की नई सेवा शर्त लागू कर खेला 'मास्टर स्ट्रॉक' MenstrualHygieneDay पर जागरूकता के लिए उठाए जा रहे कदम, पर कम नहीं आलोचनाओं का जोर जद (यू0)- दलित-महादलित प्रकोष्ठ की राज्य कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक गया में युवती से बलात्कार के बाद हत्या नियोजित शिक्षकों ने कहा जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं तो आंदोलन आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका का हड़ताल काफी दुखद- कृष्ण नंदन वर्मा मोतिहारी- २०१९ की चुनाव तैयारी में जुटा जिला प्रशासन रामगढ़- पतरातू डैम परिसर में अवैध पार्किंग टिकट के नाम पे वसूली


हजारों वर्षों से उपयोग किए जाते है सेक्स खिलौने

By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date:18:38:54 PM / Thu, Jun 9th, 2016 |


हजारों वर्षों से उपयोग किए जाने वाले सेक्स खिलौने विभिन्न किस्मों, आकार और प्रकार में पाए गए हैं। डेलीमेलऑनलाइन के लिए विक्टोरिया वू्ल्लास्टन लिखती हैं कि जर्मनी में आज से 28 हजार वर्ष पहले सिल्टस्टोन से बना लिंग पाया गया था। यह अब तक का सबसे पुराना सेक्स टॉय है।

 

विभिन्न स्थानों और देशों में खुदाई के दौरान पत्थर, लकड़ी, चमड़े और ऊंट की सूखी लीद से बने लिंग भी मिले हैं। ब्रिटेन में इंस्टीट्‍यूट ऑफ सेक्सोलॉजी एक्जीबिशन में ऐसे बहुत सारे खिलौने संग्रहीत हैं। कई देशों जैसे मध्य पूर्व, मिस्र और ग्रीस में कच्चे केलों से भी लिंग बनाए जाते थे। इसी तरह ब्लोअप डॉल या खिलौना महिला का अस्तित्व 17वीं सदी में सामने आ गया था जब फ्रैंच नाविकों ने 'डामे द वॉयज' नाम की सेक्स डॉल को बनाया। ये सेक्स डॉल महीनों से समुद्र रहने के कारण नाविकों की सेक्स इच्छाएं पूरी करती थी।

 

वर्ष 1904 में अलकेमिस्ट रेने सवेबल ने पेरिस में एक डॉक्टर से मुलाकात की जिन्होंने पुरुषों के लिए प्रचलित ब्लो अप डॉल को बनाया। फ्रैंक इ यंग ने 1892 में बट प्लग नामक उपकरण बनाया था। लेकिन उस समय इसकी मार्केटिंग नहीं की गई और करीब 40 साल बाद इसे मेडिकल डिवाइस के नाम पर अमेरिका में बेचा गया। लेकिन गलत मार्केटिंग करने की वजह से इसे 1938 में फेडरल फूड ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत बैन कर दिया गया।

 

विक्टोरियन युग जब ब्रिटेन पूरी दुनिया पर राज कर रहा था, उस समय महिलाओं में सेक्स के  उन्माद को हिस्टीरिया समझा जाता था और इन महिलाओं का हस्तमैथुन से इलाज किया जाता था लगा, लेकिन ऐसा करने में डॉक्टरों को व्यावहारिक परेशानियां होने लगीं तब वर्ष 1880 में जे ग्रेनविले ने वाइब्रेटर बनाया। इससे पहले डिल्डो का प्रयोग किया जाता था।

 

यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि हमारे पूर्वज कंडोम का भी प्रयोग करते थे? खुदाई के दौरान ‍व‍विभिन्न कंडोम मिलने की भी पुष्टि होती है। विदित हो कि वर्ष 1960 में गेब्रिएल फेलोपियो ने लिनेन के कपड़े को कैमिकल में डुबोकर कंडोम बनाया था। ऐसा दावा किया जाता है कि दुनिया का सबसे पुराना डिल्डो लगभग 28 हजार साल पहले जर्मनी में पाया गया था। पुरातत्वविदों को इनके प्रमाण लगभग हर खोज में मिले हैं।

 

जर्मनी के अलावा चीन, ग्रीस और मिस्र में डिल्डोज का इस्तेमाल होता था। कच्चे केले से लेकर ऊंट के सूखे गोबर तक को इन्हें बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता था। 



Related News


आयुष को अंग्रेजी भाषा में स्‍थान मिला

दुबलापन है तो अपनाएं ये ट्रिक्स

लखनउ- होमियोपैथ की दवा पर 10 प्रतिशत की छूट

बिहार, यूपी एवं हिमाचल में अप्रैल में लांच होगी पीसीवी

खान-पान की आदतों के कारण दांत जल्दी पीले पड़ने लग

घरेलु नुक्से से करे बाबासीर का इलाज

कैसे कम करे अपने वजन को - डॉक्टर सरिता

बीमारियों की जड़ है कब्ज - दूर करने के सामान्य

अनिद्रा को ख़त्म करता है प्याज का सेवन

मसाज से घाट जायेगी पेट की चर्बी

डायबिटीज को कम करने में मददगार है योगासन

एसिडिटी होने पे घरेलु नुक्से से करे इलाज

Follow Us :

All rights reserved © 2013-2024 samacharnow.com