Breaking News
By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date:17:15:01 PM / Sat, Jun 25th, 2016 |
अक्सर पुरुषों को हार्ड कोर पोर्न देखते हुए ही पाया गया है। एक रिसर्च के मुताबिक पुरुषों में पोर्न को लेकर एक अलग उत्साह रहता है पर क्या आपको मालूम हैं कि सॉफ्ट कोर पोर्न देखने वाले मर्द महिलाओं के लिए नेगेटिव नजरिया रखते हैं।
मनोवैज्ञानिकों के अनुसार ये महिलाओं की छवि को खराब करते हैं। इस तरह के पोर्न में महिलाओं की सेमी न्यूड तस्वीरों को ज्यादा प्रर्दशित किया जाता है जो पुरुषों में एक अलग उत्तेजना पैदा करती है।
रिसर्च के अनुसार सॉफ्ट कोर पोर्न देखने से पुरुष महिलाओं के बारे में गंदी सोच रखने लगते हैं। हार्ड कोर पोर्न, सेक्स करने की भावना, रेप, सेक्सुअल क्राइम को बढ़ावा देते हैं वहीं सॉफ्ट कोर पोर्न महिलाओं के अस्तित्व को खराब करता है।
इस तरह के पोर्न में महिलाओं की सेमी न्यूड तस्वीरों को देखकर पुरुषों के दिमाग में उनके लिए बेहद खराब विचार आते हैं। साथ ही पुरुषों के प्रति महिलाओं की सोच और उनके विचार भी मर्दों को नेगेटिव लगने लगते हैं।
पुरुषों का मानना है कि इस तरह के पोर्न में महिलाएं अत्याधिक खराब नजर आती हैं। अलग-अलग स्लाइडों में महिलाओं की बेहद गंदी तस्वीरों को दिखाया जाता है। साथ ही महिलाओं के शरीर के अंगों को भी भद्दे तरीके से पेश किया जाता है जिससे इन महिलाओं की तस्वीर लोगों के सामने गंदी नजर आती है।
सॉफ्ट कोर पोर्न देखने वाले लोगों में ज्यादा युवा वर्ग आता है। ऐसे में युवाओं में महिलाओं की तस्वीर ज्यादा गंदी होने का डर है।
All rights reserved © 2013-2025 samacharnow.com
Developed by Mania Group Of Technology.