- Home
- career
- News in detail
यूपी बोर्ड ने 11वीं और 12वीं का पाठ्यक्रम किया अलग
By
समाचार नाउ ब्यूरो | Publish Date:18:04:11 PM / Thu, Dec 24th, 2015 |
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड ने 11वीं और 12वीं का पाठ्यक्रम अलग-अलग कर दिया है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सीबीएसई की तर्ज पर पहले नौवीं और दसवीं का कोर्स अलग-अलग करने के बाद अब यूपी बोर्ड ने 11वीं एवं 12वीं का कोर्स भी अलग-अलग कर दिया है।
उन्होंने बताया कि नए पाठ्यक्रम के आधार पर 11वीं के छात्रों की पढ़ाई शैक्षिक सत्र 2016-17 से शुरू हो जाएगी। सूत्रों ने बताया कि बोर्ड की ओर से तैयार नए पाठ्यक्रम को छात्रों की सुविधा के अनुसार विभाजित किया गया है।
नए पाठ्यक्रम में आसान से कठिन की ओर छात्रों को पाठ्यक्रम से जोड़ा जाएगा। नया पाठ्यक्रम इंजीनियरिंग और मेडिकल की परीक्षाओं के पाठ्यक्रम के आधार पर तैयार किया गया है।
उन्होंने बताया कि बोर्ड की ओर से पाठ्यक्रम को अंतिम मंजूरी देने के बाद गवर्नमेंट प्रेस के पास मुद्रण के लिए भेज दिया गया है।
सूत्रों के अनुसार नई व्यवस्था के तहत लागू पाठ्यक्रम के आधार पर 2018 में पहली बोर्ड परीक्षा होगी। बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि 11वीं के पाठ्यक्रम को पुराना रखते हुए 12 वीं के पाठ्यक्रम में कुछ नए अध्याय भी जोड़े गए हैं।
पाठ्यक्रम में इस प्रकार बदलाव से किया जा रहा है जिससे छात्रों को परेशानी न हो।
130
Share
Related News
सरकार ने जारी की NDC Plicy का मसौदा Digital world
बिजली कंपनी बीएसपीसीएल में इंजीनियरों की नियुक्ति के लिए नौ
बिहार : बियाडा में नियुक्ति के लिए पांच अप्रैल को
कैट-2017 की परीक्षा 26 नवंबर को, अच्छे स्कोर के लिए
20 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन, 26 नवंबर को होगी
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने इंटर पास युवकों से ऑनलाइन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में बनें असिस्टेंट प्रोफेसर
आरपीएफ कॉन्स्टेबल के 19,952 पदों पर होगी बहाली
इंटरव्यू में पूछे जाने वाले सवालों के एेसे दे
ITI को लेकर बिहार सरकार का बड़ा फैसला, अब मिलेगा
भारतीय नौसेना में प्रवेश के हैं कई विकल्प
- झारखंड डाक सर्किल के 256 ग्रामीण डाकघरों में ग्रामीण