Breaking News

गंगा नदी खतरे के निशान के ऊपर, पटना में बाढ़ का खतरा बिहार में बाढ़- 4 किमी नांव की डोली बना अपनी दुल्हन लेने पहुंचा लड़का चिराग को छोड़कर गए लोगों का नहीं है कोई जनाधार- कांग्रेस सुशांत मामले को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव का बयान, राजगीर मेंं बनने वाली फिल्म सिटी का नाम हो सुश बिहार में बाढ़ से 22 जिलों की हालत बदहाल, 82 लाख लोग हुए हैं प्रभावित सुशांत सिंह मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश, सीबीआई करेगी मामले की जांच नीतीश कुमार ने दिया शिक्षकों को तोहफा, पूरे बिहार में कहीं भी ले सकते हैं तबादला नीतीश सरकार ने नियोजित शिक्षकों की नई सेवा शर्त लागू कर खेला 'मास्टर स्ट्रॉक' MenstrualHygieneDay पर जागरूकता के लिए उठाए जा रहे कदम, पर कम नहीं आलोचनाओं का जोर जद (यू0)- दलित-महादलित प्रकोष्ठ की राज्य कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक गया में युवती से बलात्कार के बाद हत्या नियोजित शिक्षकों ने कहा जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं तो आंदोलन आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका का हड़ताल काफी दुखद- कृष्ण नंदन वर्मा मोतिहारी- २०१९ की चुनाव तैयारी में जुटा जिला प्रशासन रामगढ़- पतरातू डैम परिसर में अवैध पार्किंग टिकट के नाम पे वसूली


अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर है पहचान पीएसजी टेक

By समाचार नाउ ब्यूरो | Publish Date:18:14:59 PM / Thu, Dec 24th, 2015 |


तकनीकी शिक्षा के लिए मशहूर पीएसजी कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी को आज लोग पीएसजी टेक के नाम से भी जानते हैं। तमिलनाडु के कोयंबतूर के पास स्थित इस कॉलेज से पढ़े छात्र आज दुनियाभर में शोहरत कमा रहे हैं। एम अन्नादुरई आज इसरो सेटेलाइट सेंटर बेंग्लुरू के डायरेक्टर हैं, कभी पीएसजी टेक के छात्र थे। 12.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर के मालिक, एचसीएल के संस्थापक शिव नाडर भी पीएसजी टेक के छात्र रह चुके हैं। इस संस्थान के छात्र रह चुके आनन्द चंद्रशेखरन को भारती एयरटेल ने चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर का नया पद सृजित कर नियुक्त किया। दक्षिणी फिल्मों के नामचीन सिनेमेटोग्राफर महेश मुथुस्वामी और जानी-मानी डांसर अपर्णा बी मरार ने भी पीएसजी टेक से ही अपनी पढ़ाई पूरी की है। शिक्षा को हर किसी तक पहुंचाने के अपने सपने को पूरा करने के उद्देश्य से पीएस गोविंदस्वामी नायडू ने 1926 में एक ट्रस्ट की स्थापना की, जिसका नाम है पीएसजी एंड सन्स चेरिटेबल ट्रस्ट। इसी ट्रस्ट द्वारा इस कॉलेज की स्थापना की गई, जिसका उद्घाटन 26 अगस्त 1951 में किया गया। कोयंबतूर रेलवे स्टेशन से 8 किलोमीटर और हवाई अड्डे से 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस कॉलेज का कैंपस 45 एकड़ में फैला है। आज कॉलेज आईएसओ 9001:2000 सर्टिफाइड है। कोर्स और सीटें इस संस्थान में विभिन्न स्तरों के 67 पाठय़क्रम चलाए जाते हैं। संस्थान के पाठय़क्रमों को अलग-अलग 27 विभागों के तहत रखा गया है। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉं. आर. रुद्रमूर्ति के अनुसार, तमाम पाठय़क्रमों में सीटों की कुल संख्या 2350 है, जिनमें से 1350 बीई और बीटेक स्तर के पाठय़क्रमों के लिए हैं और 1000 सीटें अन्य पाठय़क्रमों के लिए। कॉलेज में छात्रों की कुल संख्या 8518 है। यहां हैं खास कॉलेज में छात्रों के लिए एक कम्युनिटी रेडियो भी है, जिसका नाम है पीएसजी कम्युनिटी रेडियो। कोयंबतूर का यह पहला एफएम रेडियो स्टेशन कैंपस 1500 वर्गफुट में फैला है, जहां डिस्कशन कम रिकॉर्डिंग स्टूडियो से लेकर एडिटिंग सूट्स, ट्रांसमिशन बूथ और लाइव स्टूडियो आदि हैं। कैंपस है खास परिसर के वाई ब्लॉक में चार मंजिला इमारत में स्थित पुस्तकालय में करीब एक लाख 83 हजार 132 पुस्तकें हैं। कॉलेज की कैंटीन केवल ऐसी जगह नहीं है, जहां आप खाने के लिए जाते हैं, बल्कि यहां छात्र पढ़ाई-लिखाई और अन्य मुद्दों पर काफी बातें करते हैं। यहां एक बुक डिपो भी है, जहां छात्रों को सारी किताबें मिल जाती हैं। छात्रों को मिलते हैं अनेक अवॉर्ड हर विषय में पिछले वर्ष पहले स्थान पर आने वाले छात्रों को प्रोफिसिएंशी अवॉर्ड दिया जाता है। हर विषय में अंतिम वर्ष के बेहतरीन छात्र को बेस्ट आउटगोइंग स्टूडेंट अवॉर्ड से नवाजा जाता है। इसी तरह तमाम विषयों के लिए 62 अवॉर्ड और स्कॉलरशिप दिए जाते हैं। प्लेसमेंट कॉलेज के पास एक प्लेसमेंट सेल है, जो 90 से अधिक राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय कंपनियों से जुडम है। इस कारण यहां के 100 प्रतिशत छात्र अपनी पढ़ाई पूरी करने से पहले ही ऑफर लेटर हासिल कर लेते हैं। प्लेसमेंट सेल प्लेसमेंट के लिए कंपनियों के आने से पहले छात्रों से बात करता है, उनके लिए लिखित परीक्षा का आयोजन करता है, साक्षात्कार लेता है, ताकि छात्र कंपनियों की चयन प्रक्रिया का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार रहें। पता- प्रिंसिपल, पीएसजी कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी, अविनाशी रोड, पीलामेडु, कोयंबतूर, तमिलनाडु-641004 । ईमेल आईडी है- principal@psgtech.edu और वेबसाइट है- www.psgtech.edu/


Related News


सरकार ने जारी की NDC Plicy का मसौदा Digital world

बिजली कंपनी बीएसपीसीएल में इंजीनियरों की नियुक्ति के लिए नौ

बिहार : बियाडा में नियुक्ति के लिए पांच अप्रैल को

कैट-2017 की परीक्षा 26 नवंबर को, अच्छे स्कोर के लिए

20 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन, 26 नवंबर को होगी

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने इंटर पास युवकों से ऑनलाइन

दिल्ली यूनिवर्सिटी में बनें असिस्टेंट प्रोफेसर

आरपीएफ कॉन्स्टेबल के 19,952 पदों पर होगी बहाली

इंटरव्यू में पूछे जाने वाले सवालों के एेसे दे

ITI को लेकर बिहार सरकार का बड़ा फैसला, अब मिलेगा

भारतीय नौसेना में प्रवेश के हैं कई विकल्प

- झारखंड डाक सर्किल के 256 ग्रामीण डाकघरों में ग्रामीण

Follow Us :

All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com