Breaking News

गंगा नदी खतरे के निशान के ऊपर, पटना में बाढ़ का खतरा बिहार में बाढ़- 4 किमी नांव की डोली बना अपनी दुल्हन लेने पहुंचा लड़का चिराग को छोड़कर गए लोगों का नहीं है कोई जनाधार- कांग्रेस सुशांत मामले को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव का बयान, राजगीर मेंं बनने वाली फिल्म सिटी का नाम हो सुश बिहार में बाढ़ से 22 जिलों की हालत बदहाल, 82 लाख लोग हुए हैं प्रभावित सुशांत सिंह मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश, सीबीआई करेगी मामले की जांच नीतीश कुमार ने दिया शिक्षकों को तोहफा, पूरे बिहार में कहीं भी ले सकते हैं तबादला नीतीश सरकार ने नियोजित शिक्षकों की नई सेवा शर्त लागू कर खेला 'मास्टर स्ट्रॉक' MenstrualHygieneDay पर जागरूकता के लिए उठाए जा रहे कदम, पर कम नहीं आलोचनाओं का जोर जद (यू0)- दलित-महादलित प्रकोष्ठ की राज्य कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक गया में युवती से बलात्कार के बाद हत्या नियोजित शिक्षकों ने कहा जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं तो आंदोलन आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका का हड़ताल काफी दुखद- कृष्ण नंदन वर्मा मोतिहारी- २०१९ की चुनाव तैयारी में जुटा जिला प्रशासन रामगढ़- पतरातू डैम परिसर में अवैध पार्किंग टिकट के नाम पे वसूली


मालेगांव ब्लास्ट: ATS ने फंसाया था कर्नल पुरोहित को , NIA ने चार्जशीट में किए दावे

By samacharnowbureau | Publish Date:10:55:14 AM / Sat, May 14th, 2016 |


मुंबई. एनआईए ने 2008 के मालेगांव ब्लास्ट मामले में आरोपी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को क्लीन चिट दे दी है। इस मामले के एक और आरोपी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद श्रीकांत पुरोहित पर मकोका की कड़ी धाराएं हटाते हुए एनआईए ने कहा है कि पुरोहित के क्वार्टर में महाराष्ट्र एटीएस ने ही आरडीएक्स रखा था। एजेंसी ने यू-टर्न लेते हुए साध्वी और 5 अन्य पर लगे सारे आरोप भी हटा लिए हैं। 

- एनआईए ने अहम खुलासा महाराष्ट्र एटीएस के पूर्व चीफ हेमंत करकरे के बारे में किया है। बता दें कि 26/11 के मुंबई हमलों के दौरान करकरे शरीद हो गए थे।

- एनआईए का आरोप है कि करकरे ने ही पुरोहित को फंसाने के लिए उनके क्वार्टर में आरडीएक्स प्लान्ट करवाया था। 
- पुरोहित के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने हिंदुओं पर होने वाले जिहादी हमलों का बदला लेने के लिए कट्टरपंथी हिंदू संगठनों से हाथ मिला लिया था। 
- एनआईए ने कहा है कि आर्मी के रिटायर्ड अफसर सुधाकर चतुर्वेदी के घर से जो आरडीएक्स बरामद किया गया था, उसे एटीएस के सब-इंस्पेक्टर शेखर बागड़े ने पुरोहित के घर रखा था। 
- एनआईए ने गवाह के तौर पर आर्मी के एक मेजर और सूबेदार का नाम भी लिया। इन लोगों ने बताया था कि चतुर्वेदी के घर भी बागड़े ने ही आरडीएक्स रखा था। 
- जांच एजेंसी के मुताबिक, आरडीएक्स को जिस तरह बरामद किया गया, वो अपने आप में शक पैदा करता है।

ये आरोप भी खारिज

- जांच एजेंसी ने पुरोहित पर लगे इस आरोप को भी खारिज कर दिया कि उनके पास से जो आरडीएक्स बरामद किया गया था, वो उन्हें जम्मू-कश्मीर के एक इंटेलिजेंस अफसर से मिला था। 
- एनआईए के मुताबिक, आर्मी के साथ की गई जांच में पता लगा कि जिस 70 किलोग्राम आरडीएक्स के मिलने का दावा किया गया था, वो तो आर्मी के पास मौजूद था। फिर पुरोहित के पास ये विस्फोटक कैसे हो सकता था? 
- जांच एजेंसी ने महाराष्ट्र एटीएस की जांच पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा है कि करकरे की टीम ने जांच में अजीब तरीके इस्तेमाल किए। एनआईए ने कहा कि एटीएस की चार्जशीट में कई कानूनी खामियां हैं। 
- इतना ही नहीं, एनआईए ने ये भी कहा है कि एटीएस ने जांच के दौरान गवाहों को टॉर्चर किया और एक अहम विटनेस की आईडेंटिटी को छुपाकर रखा।



Related News


गंगा नदी खतरे के निशान के ऊपर, पटना में बाढ़

चिराग को छोड़कर गए लोगों का नहीं है कोई जनाधार-

गया में युवती से बलात्कार के बाद हत्या

15 जनवरी तक प्रदेश का एक शख्स राशन कार्ड

गरीबों और कमजोरों के लिए अपनी आवाज़ दृढ़ता के साथ

युवाओं में ‘देश सर्वप्रथम’ का भाव उत्पन्न करें छात्र संगठन

कोयले की कोई कमी नहीं है-पीयूष गोयल

प्रधानमंत्री का उत्तर प्रदेश में वाराणसी और गाजीपुर दौरा

प्रधानमंत्री अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह की यात्रा पर

आतंकवादी मसूद  अज़हर के सर कलम करने वाले को

वायु सेना प्रमुख ने एक्स कोप इंडिया-18 का दौरा किया

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय बच्चों के आश्रय स्थलों के

Follow Us :

All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com