Breaking News

गंगा नदी खतरे के निशान के ऊपर, पटना में बाढ़ का खतरा बिहार में बाढ़- 4 किमी नांव की डोली बना अपनी दुल्हन लेने पहुंचा लड़का चिराग को छोड़कर गए लोगों का नहीं है कोई जनाधार- कांग्रेस सुशांत मामले को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव का बयान, राजगीर मेंं बनने वाली फिल्म सिटी का नाम हो सुश बिहार में बाढ़ से 22 जिलों की हालत बदहाल, 82 लाख लोग हुए हैं प्रभावित सुशांत सिंह मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश, सीबीआई करेगी मामले की जांच नीतीश कुमार ने दिया शिक्षकों को तोहफा, पूरे बिहार में कहीं भी ले सकते हैं तबादला नीतीश सरकार ने नियोजित शिक्षकों की नई सेवा शर्त लागू कर खेला 'मास्टर स्ट्रॉक' MenstrualHygieneDay पर जागरूकता के लिए उठाए जा रहे कदम, पर कम नहीं आलोचनाओं का जोर जद (यू0)- दलित-महादलित प्रकोष्ठ की राज्य कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक गया में युवती से बलात्कार के बाद हत्या नियोजित शिक्षकों ने कहा जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं तो आंदोलन आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका का हड़ताल काफी दुखद- कृष्ण नंदन वर्मा मोतिहारी- २०१९ की चुनाव तैयारी में जुटा जिला प्रशासन रामगढ़- पतरातू डैम परिसर में अवैध पार्किंग टिकट के नाम पे वसूली


खुदरा व्यवसाय में करिअर

By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date:18:00:02 PM / Fri, Aug 12th, 2016 |


भारत में संगठित खुदरा व्यवसाय अभी भी अपने नवजात चरण पर है. तथापि, 2009 से 2013 तक यह 19 से 20 प्रतिशत के संचयी संचित विकास दर (सी.ए.जी.आर.) का साक्षी था, 2015 में भी, यह अनुमान लगाया था कि पूरे भारत में 15 मिलियन से भी अधिक घरेलू स्टोर्स हैं, जबकि संगठित खुदरा बाजार भारतीय खुदरा बाजार का मात्र 8 प्रतिशत है. आशा है कि 2020 तक संगठित खुदरा बाजार भारत के संपूर्ण खुदरा बाजार का कम से कम 24 प्रतिशत हो जायेगा.

भारतीय अर्थव्यवस्था के एक सबसे बड़े क्षेत्र खुदरा क्षेत्र का सम्पूर्ण बाजार आकार 600 बिलियन अमरीकी डॉलर के आसपास है,जिसके 2020 तक 1.3 ट्रिलियन अमरीकी डॉलर पर पहुंचने की आशा है. यह भारतीय सकल घरेलू उत्पाद (जी.डी.पी.) के 10 प्रतिशत से कुछ अधिक है और भारत में लगभग 8 प्रतिशत कार्यशील व्यक्तियों को रोजग़ार देता है.

खुदरा क्षेत्र में कुछ नए स्टोर्स के आने से यह क्षेत्र हमारे देश के एक अत्यधिक गतिशील उद्योग के रूप में उभरा है. इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि अब भारत रिटेल बाजार में विश्व के पांचवें सबसे बड़े स्थान पर आ गया है.

भारत में फिजिकल स्टोर्स के अतिरिक्त, ऑनलाइन खुदरा व्यवसाय भी अच्छी स्थिति में है. आशा है कि इंटरनेट प्रयोक्ताओं की संख्या बढऩे के साथ ही भारत 2018 तक विश्व का सबसे तीव्र गति से विकासशील ई-कॉमर्स क्षेत्र बन जाएगा, भारत में ई-कॉमर्स बिक्री के 55 बिलियन अमरीकी डॉलर पर पहुंचने की आशा है. विश्वसनीय नेटवर्क की तीव्र गति पर उपलब्धता के साथ ही, यह आशा है कि अधिक से अधिक व्यक्ति ऑनलाइन शॉपिंग सुविधाएं लेने लगेंगे. 2025 तक, भारत में लगभग 530 मिलियन शॉपर्स होंगे और ई-कॉमर्स के सकल, मर्चेंडाइज मूल (जी.एम.बी.) के 220 बिलियन अमरीकी डॉलर तक पहुंचने की आशा है.

भारतीय प्रत्यक्ष विक्रय एसोसिएशन (आई.डी.एस.ए.) और पी.एच.डी. की एक संयुक्त रिपोर्ट के अनुसार, भारत में प्रत्यक्ष विक्रय उद्योग, 2019 तक 23,654 करोड़ रु. (3.55 बिलियन अमरीकी डॉलर) तक पहुंच सकता है.

अब, सरकार ने मल्टी-ब्रांड खुदरा क्षेत्र में 100 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफ.डी.आई.) और एकल-ब्राण्ड क्षेत्र में 51 प्रतिशत एफ.डी.आई. का प्रस्ताव किया है, इससे इस क्षेत्र के और विकास करने की आशा है.

खुदरा उद्योग में कॅरिअर की प्रकृति

खुदरा क्षेत्र में सफलता का मंत्र है - अपने ग्राहकों को सही मूल्य पर, सही भंडारों में, अच्छे उत्पाद देना. क्रेता टीम, उपलब्ध उत्पादों का मूल्यांकन करके किसी स्टोर के लिए एक लाभ योग्य उत्पाद शृंखला का निर्णय लेती है, तथा साथ ही यह भी निर्णय लेती है कि ग्राहकों की अत्यधिक मांग किस उत्पाद की होगी तथा स्टोर किस उत्पाद से अधिकतम लाभ प्राप्त कर सकता है. यह टीम सप्लायरों अथवा खरीददारों से श्रेष्ठ संभावित मूल्य भी तय करती है, और उसे स्टोर में उत्पादों की गुणवत्ता नियंत्रण, स्टोर में डिस्प्ले तथा ब्रांड प्रबंधन की जिम्मेदारियां भी निभानी पड़ सकती हैं.

यदि आप स्नातक हैं और शॉप फ्लोर का कुछ अनुभव रखते हैं, व्यावसायिक चतुरता रखते हैं तथा यह ज्ञान रखते हैं कि किस विशेष वर्ग (जैसे खाद्य, सौंदर्य प्रसाधन, फैशन परिधान आदि) में कौन सा उत्पाद श्रेष्ठ रहेगा तो आप एक क्रेता की भूमिका आसानी से निभा सकते हैं.

क्रय-निर्णय लेने के लिए आपको बाजार, उपभोक्ताओं और प्रतिस्पर्धियों का अध्ययन करना होगा. आपको प्रशासनिक कार्य भी करने पड़ सकते हैं और यह भी पता लगाना पड़ सकता है कि कोई उत्पाद प्राप्त करने और वेयरहाउस तक पहुंचाने के लिए कौन सा स्रोत अत्यधिक उपयुक्त है. ग्राहक की क्रय-पद्धति तथा उनकी क्रय-प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए आप ऑनलाइन या फिजिकल रिटेल स्टोर में संतुलन तथा व्यावसायिक उत्पाद रेंज बनाए रखने के लिए भी जिम्मेदार होंगे. बड़े खुदरा स्टोर्स में, क्रेता किसी विशेष उत्पाद क्षेत्र पर कार्य कर सकते हैं, किंतु छोटे स्टोर्स में उन्हें एक साथ कई कार्य करने पड़ सकते हैं.

बाजार की जानकारी के अतिरिक्त, अच्छा संचार-कौशल, लचीला, उत्साही और एक अच्छा संयोजक होना, तीव्रगति से और एक सुगठित टीम के रूप में कार्य करना, आदि गुण आपको इस क्षेत्र में श्रेष्ठ बनाने में सहायक हो सकते हैं.

मर्चेंडाइजिंग

मर्चेंडाइजिंग प्राय: क्रेताओं के पास कार्य करते हैं. वे प्रसिद्ध बिक्रियों और स्टॉक-डाटा की खोज तथा विश्लेषण करते हैं और स्टोर्स के लिए बिक्री एवं स्टॉक आवश्यकताओं का पूर्वानुमान लगाने के लिए चालू ट्रेण्ड्स पर निगाह रखते हैं. वास्तव में, ये मर्चेंडाइजर्स ही होते हैं, जो यह निर्णय लेते हैं कि आगामी मौसमों में कितने खरीददार किसी विशेष प्रकार की मद खरीद सकते हैं.

खुदरा चेन स्टोर्स में, अधिकतम लाभ कमाने के लिए, मर्चेंडाइजर्स को प्राय: इस उद्देश्य से मुख्यालय में रखा जाता है कि वे यह निर्णय लें कि किस स्टोर में किस तरह के उत्पाद रखे जाएं (बाजार सूचना तथा आंकड़ों के आधार पर). स्टॉक नियंत्रक, वितरण एवं एलोकेटर्स-ये सभी मर्चेंडाइजर्स की परिभाषा में ही आते हैं.

स्टोर्स को स्टॉक आबंटित करना, और यह सुनिश्चित करना कि सप्लायरों ने सही समय पर सही स्टोर को माल पहुंचा दिया है - मल्टी-ब्रांड खुदरा आउटलेट्स में एक बहुत कठिन भूमिका है. गहन डाटा विश्लेषण क्षमता, सशक्त, वाणिज्यिक प्रकृति, अच्छा संचार कौशल और खुदरा क्षेत्र की



Related News


सरकार ने जारी की NDC Plicy का मसौदा Digital world

बिजली कंपनी बीएसपीसीएल में इंजीनियरों की नियुक्ति के लिए नौ

बिहार : बियाडा में नियुक्ति के लिए पांच अप्रैल को

कैट-2017 की परीक्षा 26 नवंबर को, अच्छे स्कोर के लिए

20 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन, 26 नवंबर को होगी

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने इंटर पास युवकों से ऑनलाइन

दिल्ली यूनिवर्सिटी में बनें असिस्टेंट प्रोफेसर

आरपीएफ कॉन्स्टेबल के 19,952 पदों पर होगी बहाली

इंटरव्यू में पूछे जाने वाले सवालों के एेसे दे

ITI को लेकर बिहार सरकार का बड़ा फैसला, अब मिलेगा

भारतीय नौसेना में प्रवेश के हैं कई विकल्प

- झारखंड डाक सर्किल के 256 ग्रामीण डाकघरों में ग्रामीण

Follow Us :

All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com