- Home
- career
- News in detail
एडमिशन से पहले चेक करें कॉलेज की मान्यता
By
समाचार नाउ ब्यूरो | Publish Date:18:10:24 PM / Thu, Dec 24th, 2015 |
आज के इस टेक्नोफ्रेंडली टाइम में इंटरनेट पर सभी तरह के कॉलेजों और कोर्स को मान्यता प्रदान करने वाले संस्थानों की वेबसाइट्स उपलब्ध हैं, जहां जाकर आप उससे सम्बद्ध और मान्यता प्राप्त सभी कॉलेज और कोर्स को चेक कर सकते हैं। तो देर किस बात की है, आप जिस भी कोर्स व कॉलेज में एडमिशन लेना चाह रहे हैं, उससे संबंधित वेबसाइट पर जाकर वहां की मान्यता को जांच लें। मान्यता प्रदान करने वाले ऐसे ही संस्थानों की लिस्ट दे रहे हैं हम यहां-
एआईसीटीई देती है टेक्निकल इंस्टीटय़ूट को मान्यता
ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) देश में तकनीकी संस्थानों को खोलने, नए पाठय़क्रम चलाने और मान्यता देने का काम करती है। एआईसीटीई की वेबसाइट पर देशभर के मान्यता प्राप्त कॉलेजों के बारे में सभी जानकारी मिल जाएगी।
वेबसाइट — www.aicte-india.org
एमसीआई से संबद्ध हैं मेडिकल कॉलेज
मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) देश भर के मेडिकल कॉलेजों को मान्यता प्रदान करता है। ऐसे में आप एमबीबीएस, एमएस या एमडी कोर्स में किसी कॉलेज में एडमिशन से पहले अपने कॉलेज की मान्यता जांचने के लिए एमसीआई की वेबसाइट पर जरूर विजिट करें। वेबसाइट-
www.mciindia.org/InformationDesk/ForStudents/ListofCollegesTeachingMBBS.aspx
डेंटल कॉलेज को डीसीआई की मान्यता जरूरी
एमबीबीएस के अलावा काफी छात्र डेंटल सर्जरी में बैचलर (बीडीएस) और मास्टर (एमडीएस) डिग्री करते हैं। देशभर में डेंटिस्ट्री से संबंधित कोर्स और कॉलेज को मान्यता देने के लिए डेंटल कॉलेज ऑफ इंडिया (डीसीआई) प्राधिकृत है। ऐसे में आप डेंटल कॉलेज की मान्यता से संबंधित जानकारी पाने के लिए डेंटल कॉलेज ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर जरूर क्लिक करें।
वेबसाइट— www.dciindia.org
होम्योपैथी डिग्री के लिए सीसीएच की मान्यता जरूरी
यदि आप बीएचएमएस या होम्योपैथी से संबंधित कोई अन्य डिग्री करने की सोच रहे हैं तो जिस कॉलेज से डिग्री करने की प्लानिंग है, उस कॉलेज की मान्यता जांचने के लिए सेंट्रल काउंसिल ऑफ होम्योपैथी (सीसीएच) की वेबसाइट पर जरूर विजिट करें। सीसीएच की वेबसाइट पर देशभर के सभी मान्यता प्राप्त होम्योपैथी कॉलेजों की लिस्ट उपलब्ध है।
वेबसाइट— www.cchindia.com/colleges.htm
फार्मा की डिग्री को चाहिए एफसीआई की मान्यता
देशभर में फार्मेसी से संबंधित कॉलेजों को फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (एफसीआई) मान्यता प्रदान करती है। ऐसे में यदि आप बैचलर ऑफ फार्मेसी (बी.फार्मा), मास्टर ऑफ फार्मेसी(एम.फार्मा) जैसे फार्मा से जुड़े कोर्स में एडमिशन ले रहे हैं तो कॉलेज या इंस्टीटय़ूट की मान्यता जांचने के लिए फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर जरूर जाएं।
वेबसाइट—www.pci.nic.in
बीसीआई देती है लॉ कॉलेज को मान्यता
यदि आप बैचलर स्तर पर पांच वर्षीय एलएलबी कोर्स (बीए एलएलबी), या तीन वर्षीय एलएलबी या फिर मास्टर स्तर एलएलएम या लॉ से संबंधित कोई और डिग्री करने की सोच रहे हैं तो बार काउंसिल ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर जाकर संबंधित लॉ कॉलेज की मान्यता के बारे में जांच-पड़ताल जरूर कर लें। लॉ के कोर्स के लिए कॉलेज का बार काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त होना आवश्यक है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया देशभर में लॉ एजुकेशन के लिए कॉलेजों को मान्यता प्रदान करने के साथ-साथ इसके सुधार के लिए भी परामर्श देती है।
वेबसाइट — www.barcouncilofindia.org/
करनी हो कॉरेस्पोंडेंस डिग्री तो देखें डीईसी
अगर आप पत्राचार यानी कि डिस्टेंस एजुकेशन से पढ़ाई करना चाह रहे हैं तो इसके लिए सबंधित यूनिवर्सिटी की कॉरेस्पोंडेंस (पत्राचार) कोर्स की मान्यता की जांच करनी जरूरी है। डिस्टेंस एजुकेशन काउंसिल (डीईसी) देश की यूनिवर्सिटी और कॉलेजों को डिस्टेंस कोर्स करवाने की मान्यता देती है। ऐसे में आप संबंधित यूनिवर्सिटी की मान्यता को जांचने के लिए डिस्टेंस एजुकेशन काउंसिल की वेबसाइट पर जाएं।
वेबसाइट— www.dec.ca.in
नेशनल काउंसिल फॉर टीचर्स एजुकेशन
टीचिंग से संबंधित कोर्स कराने वाले कॉलेजों को नेशनल काउंसिल ऑफ टीचर्स एजुकेशन (एनसीटीई) मान्यता प्रदान करती है। ऐसे में यदि आप बीएड और एमएड जैसे टीचिंग से संबंधित कोर्स करने की प्लानिंग में हैं तो एनसीटीई की वेबसाइट पर जाकर अपने कॉलेज की मान्यता को जरूर चेक कर लें। वेबसाइट— www.ncte-india.org/discl.asp
एग्रीकल्चर कॉलेज हो मान्यताप्राप्त आईसीएआर से
देशभर में एग्रीकल्चर से संबंधित पाठय़क्रम और कॉलेजों को मान्यता प्रदान करने के लिए इंडियन काउंसिल फॉर एग्रीकल्चर रिसर्च (आईसीएआर) प्राधिकृत संस्था है। यदि आप एग्रीकल्चर से संबंधित किसी कोर्स में दाखिला ले रहे हैं तो संबंधित कॉलेज की मान्यता जांचने के लिए आईसीएआर की वेबसाइट पर जरूर विजिट करें। इस वेबसाइट पर एग्रीकल्चर से संबंधित समस्त मान्यता प्राप्त कॉलेजों की लिस्ट दी गई है। वेबसाइट है— www.icar.org.in/en/universities.htm
सीसीआईएम मान्यता देती है यूनानी
आयुर्वेद कॉलेजों को यूनानी, आयुर्वेद, तिब्बती आदि से संबंधित कोर्सो और संस्थान को मान्यता प्रदान करने का जिम्मा सेंट्रल काउंसिल फॉर इंडियन मेडिसिन (सीसीआईएम) के कंधे पर है। यदि आप यूनानी, आयुर्वेद या तिब्बती में कोई डिग्री करना चाह रहे हैं तो संबंधित कॉलज की मान्यता की सही जांच के लिए सीसीआईएम की वेबसाइट जरूर चेक करें।
वेबसाइट है—www.ccimindia.org/permission-status.html
ट्रेडिशनल कोर्स के लिए देखें यूजीसी
यदि किसी कॉलेज या यूनिवर्सिटी से आप ट्रेडिशनल कोर्स में बीए, बीएससी या बीकॉम या मास्टर डिग्री करने की सोच रहे हैं तो सबसे पहले आप यूजीसी की साइट पर जाकर अपने कॉलेज की मान्यता के बारे में जरूर पता कर लें। यूजीसी की वेबसाइट पर इस बात की पूरी जानकारी है कि कौनसा कॉलेज मान्यता प्राप्त है और कौनसा नहीं। यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन यानी कि यूजीसी विश्वविद्यालयों पर निगाह रखने के साथ-साथ उसे मान्यता भी प्रदान क
Share
Related News
सरकार ने जारी की NDC Plicy का मसौदा Digital world
बिजली कंपनी बीएसपीसीएल में इंजीनियरों की नियुक्ति के लिए नौ
बिहार : बियाडा में नियुक्ति के लिए पांच अप्रैल को
कैट-2017 की परीक्षा 26 नवंबर को, अच्छे स्कोर के लिए
20 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन, 26 नवंबर को होगी
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने इंटर पास युवकों से ऑनलाइन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में बनें असिस्टेंट प्रोफेसर
आरपीएफ कॉन्स्टेबल के 19,952 पदों पर होगी बहाली
इंटरव्यू में पूछे जाने वाले सवालों के एेसे दे
ITI को लेकर बिहार सरकार का बड़ा फैसला, अब मिलेगा
भारतीय नौसेना में प्रवेश के हैं कई विकल्प
- झारखंड डाक सर्किल के 256 ग्रामीण डाकघरों में ग्रामीण