Breaking News

गंगा नदी खतरे के निशान के ऊपर, पटना में बाढ़ का खतरा बिहार में बाढ़- 4 किमी नांव की डोली बना अपनी दुल्हन लेने पहुंचा लड़का चिराग को छोड़कर गए लोगों का नहीं है कोई जनाधार- कांग्रेस सुशांत मामले को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव का बयान, राजगीर मेंं बनने वाली फिल्म सिटी का नाम हो सुश बिहार में बाढ़ से 22 जिलों की हालत बदहाल, 82 लाख लोग हुए हैं प्रभावित सुशांत सिंह मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश, सीबीआई करेगी मामले की जांच नीतीश कुमार ने दिया शिक्षकों को तोहफा, पूरे बिहार में कहीं भी ले सकते हैं तबादला नीतीश सरकार ने नियोजित शिक्षकों की नई सेवा शर्त लागू कर खेला 'मास्टर स्ट्रॉक' MenstrualHygieneDay पर जागरूकता के लिए उठाए जा रहे कदम, पर कम नहीं आलोचनाओं का जोर जद (यू0)- दलित-महादलित प्रकोष्ठ की राज्य कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक गया में युवती से बलात्कार के बाद हत्या नियोजित शिक्षकों ने कहा जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं तो आंदोलन आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका का हड़ताल काफी दुखद- कृष्ण नंदन वर्मा मोतिहारी- २०१९ की चुनाव तैयारी में जुटा जिला प्रशासन रामगढ़- पतरातू डैम परिसर में अवैध पार्किंग टिकट के नाम पे वसूली


नीतीश कुमार को ब्लैकमेल कर रहे हैं लालू यादव : पासवान

By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date:18:29:56 PM / Sun, May 22nd, 2016 |


पटना : केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने कहा है कि बिहार में महागंठबंधन सरकार अब चलने वाली नहीं है. ऊपर से देखने में भले ही संतरा के तरह एक लग रहा हो, पर भीतर से यह तीन फांक में है. अब यह गाड़ी चलने वाली नहीं है. उन्होंने कहा कि मैंने तो पहले ही कह दिया था कि यह सरकार ढाई साल से अधिक चलने वाली नहीं है. लालू प्रसाद नीतीश कुमार को ब्लैकमेल कर रहे हैं. वे लोजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकार सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद के आवास में बैठक के बाद पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह, तस्लीमुद्दीन और प्रभुनाथ सिंह के बयान कोई ऐसे ही नहीं आया है. तीनों नेताओं के बयान पर लालू प्रसाद और उनका दोनों बेटा कुछ बोल नहीं रहे हैं.

नीतीश कुमार व लालू प्रसाद को स्पष्ट करना चाहिए कि तीनों ठीक बोल रहे हैं या नहीं. उन्होंने कहा कि हाल में राजद के बड़े नेताओं पर राज्य सरकार द्वारा हुई कार्रवाई से लालू प्रसाद गरम हैं. राज्य में सुशासन की सरकार को ढकोसला बताते हुए उन्होंने कहा कि सीवान जेल में शहाबुद्दीन का जनता दरबार लग रहा था. व्यापारियों को मिलना जारी था. एक डॉक्टर से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी जा रही है. नालंदा में पत्रकार को एमएलसी द्वारा धमकी दिया गया.

उन्होंने कहा कि मेरी पार्टी राज्य में पुन: राष्ट्रपति शासन की मांग करती है. राजद द्वारा तस्लीमुद्दीन को बयान के लिए शॉकॉज पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि तस्लीमुद्दीन से कौन शॉ कॉज पूछ सकता है. उत्तराखंड में सांसद तरुण विजय पर मंदिर में दलितों को प्रवेश कराने के दौरान हमला पर दुख व्यक्त कते हुए कहा कि हम गृह मंत्री से मांग करते हैं कि यह पता किया जाये कि देश में कितने मंदिर हैं जहां महिलाओं और दलितों को प्रवेश पर रोक है.

सांसद चिराग पासवान ने राज्य सरकार से एससी-एसटी छात्रों की छात्रवृति की सीमा को खत्म करने की मांग करते हुए कहा कि इससे इस समुदाय के गरीब छात्रों की पढ़ाई बाधित होगी. सरकार छात्रवृति की सीमा को खत्म नहीं करती है तो लोजपा सड़क पर उतरेगी. पत्रकार सम्मेलन में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस, राष्ट्रीय महासचिव सत्यानंद शर्मा, उपेंद्र यादव, अशरफ अंसारी आदि माैजूद थे|



Related News


गंगा नदी खतरे के निशान के ऊपर, पटना में बाढ़

चिराग को छोड़कर गए लोगों का नहीं है कोई जनाधार-

गया में युवती से बलात्कार के बाद हत्या

15 जनवरी तक प्रदेश का एक शख्स राशन कार्ड

गरीबों और कमजोरों के लिए अपनी आवाज़ दृढ़ता के साथ

युवाओं में ‘देश सर्वप्रथम’ का भाव उत्पन्न करें छात्र संगठन

कोयले की कोई कमी नहीं है-पीयूष गोयल

प्रधानमंत्री का उत्तर प्रदेश में वाराणसी और गाजीपुर दौरा

प्रधानमंत्री अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह की यात्रा पर

आतंकवादी मसूद  अज़हर के सर कलम करने वाले को

वायु सेना प्रमुख ने एक्स कोप इंडिया-18 का दौरा किया

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय बच्चों के आश्रय स्थलों के

Follow Us :

All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com