Breaking News
By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Fri ,30 Mar 2018 06:03:09 pm |
समाचार नाऊ ब्यूरो नयी दिल्ली : सीबीएसइ 12वीं के इकोनॉमिक्स की परीक्षा 25 अप्रैल को होगी, जबकि जुलाई महीने में दसवीं के बच्चों के गणित की परीक्षा की ली जा सकती है. इकोनॉमिक्स की परीक्षा पूरे देश में ली जाएगी, जबकि गणित की परीक्षा सिर्फ दिल्ली व हरियाणा में ली जाएगी.
मानव संसाधन विकास सचिव अनिल स्वरूप ने आज शाम प्रेस कान्फ्रेंस कर इस संबंध में जानकारी दी. उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि देश के शेष हिस्सों में दसवीं गणित की परीक्षा के संबंध में जांच के बाद निर्णय लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि इसकी जांच जारी है और जरूरत पड़ने पर दोबारा परीक्षा ली जाएगी.
All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com
Developed by Mania Group Of Technology.