top banner

Breaking News

गंगा नदी खतरे के निशान के ऊपर, पटना में बाढ़ का खतरा बिहार में बाढ़- 4 किमी नांव की डोली बना अपनी दुल्हन लेने पहुंचा लड़का चिराग को छोड़कर गए लोगों का नहीं है कोई जनाधार- कांग्रेस सुशांत मामले को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव का बयान, राजगीर मेंं बनने वाली फिल्म सिटी का नाम हो सुश बिहार में बाढ़ से 22 जिलों की हालत बदहाल, 82 लाख लोग हुए हैं प्रभावित सुशांत सिंह मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश, सीबीआई करेगी मामले की जांच नीतीश कुमार ने दिया शिक्षकों को तोहफा, पूरे बिहार में कहीं भी ले सकते हैं तबादला नीतीश सरकार ने नियोजित शिक्षकों की नई सेवा शर्त लागू कर खेला 'मास्टर स्ट्रॉक' MenstrualHygieneDay पर जागरूकता के लिए उठाए जा रहे कदम, पर कम नहीं आलोचनाओं का जोर जद (यू0)- दलित-महादलित प्रकोष्ठ की राज्य कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक गया में युवती से बलात्कार के बाद हत्या नियोजित शिक्षकों ने कहा जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं तो आंदोलन आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका का हड़ताल काफी दुखद- कृष्ण नंदन वर्मा मोतिहारी- २०१९ की चुनाव तैयारी में जुटा जिला प्रशासन रामगढ़- पतरातू डैम परिसर में अवैध पार्किंग टिकट के नाम पे वसूली


राष्ट्र निर्माण में राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेटों की भूमिका अहम्

By समाचार नाउ ब्यूरो | Publish Date: Sun ,06 Jan 2019 07:01:17 pm |


समाचार नाउ ब्यूरो- राष्ट्रीय कैडेट कोर के महानिदेशक (डीजी एनसीसी) लेफ्टिनेंट जनरल पी.पी. मल्होत्रा ​​ने आज गणतंत्र दिवस (आरडी) शिविर में मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने युवाओं और राष्ट्र  निर्माण के साथ साथ सामाजिक जागरूकता अभियानों, सामुदायिक विकास, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, खेल और रोमांच जैसे क्षेत्रो में एनसीसी की प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी दी।

लेफ्टिनेंट जनरल मल्होत्रा ​​ने कहा कि हमारे युवाओं की बदलती आकांक्षाओं और समाज की अपेक्षाओं को देखते हुए कैडेटों के प्रशिक्षण को परिष्कृत किया गया। कैडेटों को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने के लिए उनके व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व के लक्षण और कैडेटों के आंतरिक कौशल में सुधार लाने पर विशेष रूप से ध्यान दिया गया है।

एक माह तक चलने वाले गणतंत्र दिवस शिविर में सभी 29 राज्यों और सात केंद्र शासित प्रदेशों से आए कैडेटों  में 695छात्रा कैडेटों सहित कुल 2,070 कैडेट भाग ले रहे हैं। इसमें जम्मू-कश्मीर के 102 कैडेट और पूर्वोत्तर के 162 कैडेट शामिल हैं। लेफ्टिनेंट जनरल मल्होत्रा ​​ने कहा कि कैंप एक तरह से 'लघु भारत' का प्रतिबिंब है। इस शिविर का उपराष्ट्रपति, रक्षा मंत्री, रक्षा राज्य मंत्री, दिल्ली के मुख्यमंत्री और तीनों सेनाओं के प्रमुख सहित बड़ी संख्या में गणमान्य अवलोकन करेंगे।

गौरतलब है कि एनसीसी के गणतंत्र दिवस शिविर का शुभांरभ 1 जनवरी, 2019 को दिल्ली कैंट में किया गया। इस अवसर पर एनसीसी के महानिदेशक और अधिकारियों ने कैडेटों को संबोधित करते हुए कैडेट्स से इस असाधारण शिविर में पूर्ण मनोयोग से भाग लेने और प्रत्येक गतिविधि से अधिकतम लाभ लेने का आह्वान किया।

गणतंत्र दिवस शिविर का उद्देश्य गणतंत्र दिवस के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में होने वाली परेड के मध्यम से देश की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को उजागर करने के साथ साथ कैडेटों के व्यक्तिगत गुणों को बढ़ाना और उनकी आंतरिक मूल्यांकन दृष्टि को मजबूत करना हैं। शिविर में शामिल होने वाले कैडेट सांस्कृतिक प्रतियोगिता, राष्ट्रीय एकीकरण जागरूकता कार्यक्रम और विभिन्न संस्थागत प्रशिक्षण प्रतियोगिता जैसी कई गतिविधियों में भाग लेते हैं। 28 जनवरी, 2019 को प्रधानमंत्री की रैली के साथ गणतंत्र दिवस शिविर की विविध गतिविधियां अपनी पराकाष्ठा पर होती है



Related News


देश में कोरोना की दूसरी लहर, 80 प्रतिशत संक्रमितों में

होली में केमिकल वाले रंगों से परहेज जरूरी, कलर छुड़ाने

MenstrualHygieneDay पर जागरूकता के लिए उठाए जा रहे कदम, पर

अच्छे स्वास्थ्य के लिए सबसे आवश्यक है पौष्टिक भोजन- PM

भारत ने जैव विविधता सम्‍मेलन (सीबीडी) को छठी राष्‍ट्रीय रिपोर्ट

अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन किया

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2019 सीजन के लिए खोपरा के न्‍यूनतम

दिल्ली को वायु एवं जल प्रदूषण से मुक्त करने के

आंध्र प्रदेश के वाईएसआर कडप्पा जिले में इस्पात संयंत्र की

केन्द्र ने प्याज किसानों के लिए निर्यात प्रोत्साहन को दोगुना

भाजपा एक बार फिर मंदिर मंत्र के भरोसे फतेह की

राजस्थान में कांग्रेस को जवाब देने के लिए भाजपा ने

Follow Us :

All rights reserved © 2013-2024 samacharnow.com