Breaking News
By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Thu ,29 Mar 2018 01:03:48 pm |
समाचार नाऊ ब्यूरो - नयी दिल्ली : सीबीएसइ ने 12वीं की इकोनॉमिक्स और दसवीं की गणित की परीक्षा फिर से लेने का निर्देश दिया है. परीक्षा की नयी तारीखोें का एलान एक सप्ताह के अंदर किया जाएगा. इनके प्रश्नपत्र को लेकर पिछले दिनों विवाद उत्पन्न हो गया था. इन दोनों के पेपर लीक होने की बात मीडिया में आयी थी और इस मामले पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी ट्वीट कर अपनी बात रखी थी. हालांकि सीबीएसइ ने उस समय भी प्रश्न पत्र लीक होने का खंडन किया था और आज भी सीबीएसइ ने प्रश्न पत्र लीक होने की बात नहीं मानी है
सीबीएसइ पेपर लीक मामले की खबर को केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दुखदायी बताया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे इस मामले में बात कर दु:ख जताया है. दोबारा परीक्षा की जरूरत पर सरकार ने नाराजगी जतायी है. जावड़ेकर ने कहा है कि पिछले प्रश्न पत्र छात्रों को अच्छे लगे थे तो उन्हें इस बार नयी परीक्षा को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है. वह भी स्टैंडर्ड के अनुरूप होगा. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच करायी जाएगी. एक सवाल के जवाब में प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि सरकार परीक्षा नहीं लेती है, बल्कि सरकार की बॉडी सीबीएसइ परीक्षा का आयोजन करती है
All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com
Developed by Mania Group Of Technology.