Breaking News
By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Thu ,09 Nov 2017 08:11:27 am |
समाचार नाऊ ब्यूरो - पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में 68 सीटों के लिए आज सुबह 8 बजे से मतदान शुरू . वोट शाम 5 बजे तक डाले जा सकेंगे. वोटिंग के पहले प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि आज देवभूमि हिमाचल प्रदेश में मतदान का दिन है. मेरी विनती है कि सभी मतदाता लोकतंत्र के महापर्व में भाग लें और भारी संख्या में मतदान करें. आपको बता दें कि राज्य के सभी 68 निर्वाचन क्षेत्रों में पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस और भाजपा के बीच मुकाबला है.
मैदान में 62 विधायकों सहित 337 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, 10 मंत्री, आठ मुख्य संसदीय सचिव, विधानसभा के उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और एक दर्जन से ज्यादा पूर्व मंत्री समेत अन्य चुनावी मुकाबले में हैं.
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सत्तारूढ़ कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री धूमल की अगुआई में भाजपा सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. बसपा 42 सीट पर, इसके बाद माकपा 14 सीट पर, स्वाभिमान पार्टी और लोक गठबंधन पार्टी छह-छह सीटों पर और भाकपा तीन सीटों पर मैदान में है
All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com
Developed by Mania Group Of Technology.