Breaking News
By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Fri ,20 Oct 2017 03:10:07 pm | Updated Date: Fri ,20 Oct 2017 03:10:40 pm
समाचार नाऊ ब्यूरो - समस्तीपुर: जिले के ताजपुर थाना का घेराव कर रहे ग्रामीणों और परिजनों के ऊपर पुलिस ने 20 राउंड गोली चलाई एक प्रदर्शनकारी की मौके पर हुई मौत, वहीँ चार लोग घायल हो गए, मामला दवा व्यवसाय जनार्दन ठाकुर की हत्या का है. 18 अक्टूबर की रात हथियारबंद अपराधियों ने गोली मार कर की थी, उनकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई थी. बताया जा रहा है कि गुस्साए भीड़ ने थाने का घेराव करने के बाद कुछ पुलिसवालों की पिटाई भी की.. थाने के आसपास खड़ीं 4-5 गाड़ियों में आग भी लगाई.
आज शुक्रवार को अपराधी के गिरफ्तारी की मांग को लेकर सभी ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया था भीड़ को उग्र होता देख पुलिस ने घेराव कर रहे ग्रामीणों और परिजनों के ऊपर 20 राउंड गोली चलाई एक जिसमें एक प्रदर्शन कारी की मौके पर हुई मौत, मृतक ताजपुर के भेरोखरा माली टोला का निवासी हैँ एवं चार लोग बुरी तरह से घायल है. क्षेत्र में तनाव बना हुआ हैँ. पुलिस कुछ भी बयान देने से बच रही हैँ.
5 जिले की फोर्स ताजपुर मे तैनात हैँ NH 28 भी जाम हैँ. पुलिस प्रदर्शनकारियों को दौरा दौरा कर पीट रही हैँ. वहीँ रविवार की रात्री मोनिका को दर्जनभर सशस्त्र अपराधी उठा ले गये थे।अभी तक अता- पता नहीं है।उसी पंचायत के ग्रामिण डाँ० जनार्दन ठाकुर की हत्या अपराधियों ने कर दी।अभी तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा आज एन एच -28 गाँधी चौक पर जाम कर दिया गया था।जुलूस थाना के बगल से पास करते वक्त पुलिस वालो से वकझक होने पर पुलिस ने लाठीचार्य कर दिया।फिर लोग नाऋए लगाते थाना के बगल से जा रहे थे।कुछ वकझक हुई।पुलिस बगैर चेतावनी दरजनभर टारगेट कर फायरिंग कर दी।एक जितेंद्र मालाकार की गोली लगने से मौत हो गई।दो- तीन की धायल होने की जानकारी है।ताजपुर पुलिस छावनी में तब्दील है।लोग आंदोलन पर डटे हैं
समस्तीपुर में हुई घटना को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संज्ञान लिया है और इस मामले में जो भी दोषी हैं उन पर कड़ी कार्रवाई हो इसके लिए प्रशासन को निर्देश दे दिए हैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तिरहुत प्रमंडल के कमिश्नर और आईजी पुलिस घटना स्थल पर जाकर मामले की जांच करने और 24 घंटे के भीतर उसकी रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है मुख्यमंत्री ने पुलिस प्रशासन को भी निर्देश दिया है कि हर हाल में शांति व्यवस्था कायम रहनी चाहिए
All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com
Developed by Mania Group Of Technology.