Breaking News
By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Wed ,04 Oct 2017 06:10:48 pm |
बीजिंगः भारत की स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा और शीर्ष पुरूष युगल खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने अपने अपने जोड़ीदारों के साथ यहां चाइना ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है। विश्व रैंकिंग में नौवें नंबर की खिलाड़ी सानिया ने अपनी चीनी जोड़ीदार शुआई पेंग के साथ अंतिम-16 राउंड वर्ग के मुकाबले में डेमी शुर्स और एलिस मर्टेंस की जोड़ी को लगातार सेटों में 7-5, 6-2 से पराजित किया।
टूर्नामेंट में तीसरी वरीय सानिया-शुआई की जोड़ी को पहले दौर में बाई मिली थी। वह अब सेमीफाइनल में प्रवेश के लिये चीनी ताइपे की हाओ ङ्क्षचग चान तथा कोर्नेट एलाइज और कैटरीना सिनियाकोवा तथा बारबोरा स्ट्राइकोवा की जोड़ी के बीच विजेता से भिड़ेंगी।
वहीं पुरूष युगल भारतीय खिलाड़ी एक बार फिर से उरूग्वे के पाब्लो क्यूवास के साथ जोड़ी बनाकर खेल रहे हैं और उन्होंने चीन की वाइल्ड कार्ड जोड़ी गोंग माओशिन तथा झांग काी को अंतिम-16 राउंड में एकतरफा मुकाबले में 6-0, 6-4 से हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली। वह अगले मैच में हेनरी कोंटिनेन और और जॉन पीयर्स की शीर्ष वरीय जोड़ी से भिड़ेंगे।
All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com
Developed by Mania Group Of Technology.