Breaking News

गंगा नदी खतरे के निशान के ऊपर, पटना में बाढ़ का खतरा बिहार में बाढ़- 4 किमी नांव की डोली बना अपनी दुल्हन लेने पहुंचा लड़का चिराग को छोड़कर गए लोगों का नहीं है कोई जनाधार- कांग्रेस सुशांत मामले को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव का बयान, राजगीर मेंं बनने वाली फिल्म सिटी का नाम हो सुश बिहार में बाढ़ से 22 जिलों की हालत बदहाल, 82 लाख लोग हुए हैं प्रभावित सुशांत सिंह मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश, सीबीआई करेगी मामले की जांच नीतीश कुमार ने दिया शिक्षकों को तोहफा, पूरे बिहार में कहीं भी ले सकते हैं तबादला नीतीश सरकार ने नियोजित शिक्षकों की नई सेवा शर्त लागू कर खेला 'मास्टर स्ट्रॉक' MenstrualHygieneDay पर जागरूकता के लिए उठाए जा रहे कदम, पर कम नहीं आलोचनाओं का जोर जद (यू0)- दलित-महादलित प्रकोष्ठ की राज्य कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक गया में युवती से बलात्कार के बाद हत्या नियोजित शिक्षकों ने कहा जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं तो आंदोलन आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका का हड़ताल काफी दुखद- कृष्ण नंदन वर्मा मोतिहारी- २०१९ की चुनाव तैयारी में जुटा जिला प्रशासन रामगढ़- पतरातू डैम परिसर में अवैध पार्किंग टिकट के नाम पे वसूली


हनीप्रीत-मैं निर्दोष हूं, कोर्ट ने 6 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Wed ,04 Oct 2017 06:10:02 pm |


समाचार नाऊ ब्यूरो  चंडीगढ़ः डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मुंह बोली बेटी व मुख्य राजदार हनीप्रीत को पंचकूला कोर्ट ने 6 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। हालांकि पुलिस ने कोर्ट से उसकी 14 दिन की रिमांड की मांग की थी। हरियाणा पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच आज हनीप्रीत को पेशी के लिए पंचकूला कोर्ट लेकर पहुंची। हनीप्रीत ने जज के सामने कहा कि वह निर्दोष है और वह कोर्ट में खड़ी रोती रही। बता दें कि हनीप्रीत को मंगलवार जीरकपुर के पटियाला रोड से गिरफ्तार किया गया।

हनीप्रीत पर बीते 25 अगस्त को राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद कोर्ट परिसर से उसे भगाने की साजिश रचने और हिंसा भड़काने का आरोप है।हनीप्रीत को हिरासत में लेने के बाद पंचकूला के सैक्टर-23 के थाने में उसे ले जाया गया और उसे पीने के लिए चाय दी गई। थोड़ा रिलेक्स होने के बाद क्राइम अगेंस्ट वुमैन की आई.जी. ममता सिंह ने ए.सी.पी. व एस.आई.टी. प्रमुख मुकेश मल्होत्रा ने उसके आगे सवालों का पिटारा खोल कर रख दिया। हालांकि कि ज्यादातर सवालों पर वह चुप रही। हनीप्रीत से करीब 5 घंटे तक पूछताछ की गई और पांच दर्जन के करीब सवाल किए गए। वह पुलिस पूछताछ में भी पापा (राम रहीम) के नाम का राग अलापती रही। उसने दंगों के लिए दोषी होने के आरोपों का खंडन किया

देर रात 1.30 बजे हनीप्रीत व उसके साथ पकड़ी गई सुखप्रीत का पंचकूला के सैक्टर-6 के सामान्य अस्पताल में पुलिस ने मैडीकल करवाया। पुलिस उसे अस्पताल के पिछले रास्ते से प्राइवेट गाड़ियों में लेकर आई थी। हरियाणा पुलिस की आईजी ममता सिंह ने उससे पूछताछ शुरू की तो वो परेशान हो गई और सीने में दर्द की शिकायत की। पुलिस ने रात करीब डेढ़ बजे उसका मेडिकल करवाया। डॉक्टरों ने उसका बीपी से लेकर ईसीजी तक सब चेकअप किया।हनीप्रीत सारी रात जेल में रोती रही। वह सोई नहीं बल्कि हवालात की दीवार को एकटक निहारती रही। कभी कैमरे के सामने रहने वाली जब जेल ले जाई गई तो मीडिया के कैमरों से बचती दिखी और अपना चेहरा छुपाने की कोशिश करती हुई पुलिस के साथ तेज कदमों से थाने के अंदर चली गई। उसने रात को खाना भी नहीं खाया।



Related News


बिहार में बाढ़- 4 किमी नांव की डोली बना अपनी

खरीफ विपणन सीजन 2020-21 के दौरान न्यूनतम समर्थन मूल्य

अपसी विभेद में उलझ गया है महागठबंधन

हाजीपुर से लोकसभा चुनाव नहीं लडूंगा - रामविलास

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड मामले में झूठ बोल रही है रक्षा

भाजपा- 2019 का चुनावी शंखनाद कई कमिटी में प्रमुख नियुक्त

2022 तक सभी के लिए आवास देना हमारा संकल्प है

100 दिनों में भी छह लाख से अधिक लोग प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ने अंतरराष्‍ट्रीय चावल अनुसंधान संस्‍थान का परिसर राष्‍ट्र को

बाल यौन अपराध संरक्षण (पोक्‍सो) अधिनियम, 2012 में संशोधन की

राजस्थान विधान सभा चुनाव- हे किसान तेरी खुशी- वादो की

वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे में बिचौलिये मिशेल को भारत लाया गया

Follow Us :

All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com