Breaking News
By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Fri ,22 Sep 2017 10:09:38 am |
समाचार नाऊ ब्यूरो - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 सितंबर को एक दिवसीय दौरे पर बनारस के रमना मैदान में 153.16 करोड़ की लागत से 50 एमएलडी क्षमता वाले सिवरेज परिशोधन संयंत्र का आधारशिला रखेंगे नमामि गंगे योजना कार्यक्रम के तहत निर्मल गंगा के लक्ष्य को हासिल करने के लिए यह बड़ी पहल बताई जा रही है साथ ही पूर्वी भारत के लिए यह बड़ी सौगात भी है जहां से गंगा के स्वच्छता के अभियान की शुरुआत की जा रही है बनारस के बाद गंगा जब बिहार में प्रवेश करती है तो उस समय गंगा में प्रदूषण का मानक काफी ज्यादा होता है और इस परियोजना के आ जाने से गंगा में साफ-सफाई बढ़ेगी एस्सेल इंफ्रा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड इस कार्यक्रम का संचालन करेगी जिसमे कुल लागत का सिर्फ 40 फ़ीसदी पैसा ही कंपनी को दिया जाएगा बाकी 7 फ़ीसदी पैसा 15 सालों के दौरान वार्षिक किस्त के रूप में किया जाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र और बनारस में गंगा की पवित्रता को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थी जिसकी एक बड़ी पहल आज बनारस से शुरू की जाएगी
All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com
Developed by Mania Group Of Technology.