Breaking News
By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Fri ,22 Sep 2017 09:09:26 am |
समाचार नाऊ ब्यूरो - मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को पुलिस अधिकारियों के साथ मैराथन बैठक की लगभग 7 घंटे से ज्यादा चली बैठक में मुख्यमंत्री ने बिहार में हर हाल में कानून व्यवस्था को कायम रखने और राज्य के आम लोगों को अमन चैन की जिंदगी जीने के लिए व्यवस्था देने का निर्देश दिया बैठक में डीजीपी PK ठाकुर गृह सचिव आमिर सुभानी मुख्य सचिव अंजनी सिंह के साथ ही सभी 11 जोन के डीआईजी और 5 जोन के जोनल आईजी के साथ ही आर्थिक अपराध इकाई के आईजी विशेष शाखा के अलावा सभी एडिशनल डायरेक्टर जनरल पुलिस मौजूद थे
मुख्यमंत्री ने कहा की दुर्गापूजा और मुहर्रम जैसे कार्यक्रम के लिए तैयारी मजबूत होनी चाहिए लेकिन यह मजबूती पूरे साल रहनी चाहिए ताकि किसी के ऊपर किसी तरह का अत्याचार ना हो पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस बाबत एक आदेश जारी किया जाए जिसमें डीएम एसपी और डिस्ट्रिक्ट जज हर महीने बैठक करके जिले के विधि व्यवस्था से संबंधित मामलों की समीक्षा करें और साथ ही जो लंबित मामले हैं उनको स्पीडी ट्रायल के साथ निपटाया जाए इसकी भी व्यवस्था की जाए दे शाम तक चली बैठक में मुख्यमंत्री ने साफ निर्देश दिया कि जो भी अधिकारी नीति और न्याय संगत काम नहीं करेंगे अब उन पर कार्रवाई की जाएगी थाने का स्तर तक मॉनिटरिंग खुद पुलिस मुख्यालय करें और कहीं भी गड़बड़ी पाए जाने पर वैसे अधिकारियों पर कार्रवाई भी करें
All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com
Developed by Mania Group Of Technology.