Breaking News

गंगा नदी खतरे के निशान के ऊपर, पटना में बाढ़ का खतरा बिहार में बाढ़- 4 किमी नांव की डोली बना अपनी दुल्हन लेने पहुंचा लड़का चिराग को छोड़कर गए लोगों का नहीं है कोई जनाधार- कांग्रेस सुशांत मामले को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव का बयान, राजगीर मेंं बनने वाली फिल्म सिटी का नाम हो सुश बिहार में बाढ़ से 22 जिलों की हालत बदहाल, 82 लाख लोग हुए हैं प्रभावित सुशांत सिंह मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश, सीबीआई करेगी मामले की जांच नीतीश कुमार ने दिया शिक्षकों को तोहफा, पूरे बिहार में कहीं भी ले सकते हैं तबादला नीतीश सरकार ने नियोजित शिक्षकों की नई सेवा शर्त लागू कर खेला 'मास्टर स्ट्रॉक' MenstrualHygieneDay पर जागरूकता के लिए उठाए जा रहे कदम, पर कम नहीं आलोचनाओं का जोर जद (यू0)- दलित-महादलित प्रकोष्ठ की राज्य कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक गया में युवती से बलात्कार के बाद हत्या नियोजित शिक्षकों ने कहा जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं तो आंदोलन आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका का हड़ताल काफी दुखद- कृष्ण नंदन वर्मा मोतिहारी- २०१९ की चुनाव तैयारी में जुटा जिला प्रशासन रामगढ़- पतरातू डैम परिसर में अवैध पार्किंग टिकट के नाम पे वसूली


जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद हवाई अड्डे पर जोरदार स्वागत किया

By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Wed ,13 Sep 2017 07:09:40 pm |


समाचार नाऊ ब्यूरो  : जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे का आज यहां पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद हवाई अड्डे पर जोरदार स्वागत किया। मोदी ने अपने समकक्ष को एयपोर्ट पर ही गले लगा लिया। अपनी पत्नी अकई आबे के साथ दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे आबे का यहां अगले दो दिनों तक व्यस्त कार्यक्रम है। वह गुरुवार को अहमदाबाद से मुम्बई के बीच चलने वाली भारत की पहली बुलेट ट्रेन की आधारशिला रखेंगे और 12वें भारत-जापान सम्मेलन में भाग लेंगे।

आबे के स्वागत में कलाकारों ने परम्परागत नृत्य करके राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा को प्रर्दिशत किया और इसके बाद आबे को हवाई अड्डे पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बौद्ध भिक्षुओं का एक समूह भी आबे और उनकी पत्नी के स्वागत के लिए हवाई अड्डे पर मौजूद थापीएम नरेंद्र मोदी और जापान के पीएम शिंजो आबे का जॉइंट रोड शो हुआ। खुली जीप में सवार होकर मोदी और आबे ने यात्रा की। रोड शो साबरमती रिवर फ्रंट से गुजरते हुए 8 किमी की यात्रा के बाद साबरमती आश्रम पहुंचा। यहां पीएम मोदी ने शि‍ंजो आबे को आश्रम में मौजूद महात्मा गांधी की निजी स्मरणीय वस्तुओं को दिखाया। रोड शो के दौरान 28 राज्यों के 28 ग्रुप्स ने अलग-अलग स्टेज पर परफॉर्म दी। लोग सड़कों के दोनों तरफ दोनों देशों के झंडे लेकर खड़े थे।

12वें भारत-जापान सम्मेलन के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं जहां जापानी कंपनियों के गुजरात में बड़े स्तर पर निवेश किए जाने की घोषणा करने की संभावना है। मोदी और आबे अहमदाबद की सबसे मशहूर सीद्दी सैयद मस्जिद भी जाएंगे



Related News


बिहार में बाढ़- 4 किमी नांव की डोली बना अपनी

खरीफ विपणन सीजन 2020-21 के दौरान न्यूनतम समर्थन मूल्य

अपसी विभेद में उलझ गया है महागठबंधन

हाजीपुर से लोकसभा चुनाव नहीं लडूंगा - रामविलास

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड मामले में झूठ बोल रही है रक्षा

भाजपा- 2019 का चुनावी शंखनाद कई कमिटी में प्रमुख नियुक्त

2022 तक सभी के लिए आवास देना हमारा संकल्प है

100 दिनों में भी छह लाख से अधिक लोग प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ने अंतरराष्‍ट्रीय चावल अनुसंधान संस्‍थान का परिसर राष्‍ट्र को

बाल यौन अपराध संरक्षण (पोक्‍सो) अधिनियम, 2012 में संशोधन की

राजस्थान विधान सभा चुनाव- हे किसान तेरी खुशी- वादो की

वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे में बिचौलिये मिशेल को भारत लाया गया

Follow Us :

All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com