Breaking News

गंगा नदी खतरे के निशान के ऊपर, पटना में बाढ़ का खतरा बिहार में बाढ़- 4 किमी नांव की डोली बना अपनी दुल्हन लेने पहुंचा लड़का चिराग को छोड़कर गए लोगों का नहीं है कोई जनाधार- कांग्रेस सुशांत मामले को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव का बयान, राजगीर मेंं बनने वाली फिल्म सिटी का नाम हो सुश बिहार में बाढ़ से 22 जिलों की हालत बदहाल, 82 लाख लोग हुए हैं प्रभावित सुशांत सिंह मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश, सीबीआई करेगी मामले की जांच नीतीश कुमार ने दिया शिक्षकों को तोहफा, पूरे बिहार में कहीं भी ले सकते हैं तबादला नीतीश सरकार ने नियोजित शिक्षकों की नई सेवा शर्त लागू कर खेला 'मास्टर स्ट्रॉक' MenstrualHygieneDay पर जागरूकता के लिए उठाए जा रहे कदम, पर कम नहीं आलोचनाओं का जोर जद (यू0)- दलित-महादलित प्रकोष्ठ की राज्य कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक गया में युवती से बलात्कार के बाद हत्या नियोजित शिक्षकों ने कहा जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं तो आंदोलन आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका का हड़ताल काफी दुखद- कृष्ण नंदन वर्मा मोतिहारी- २०१९ की चुनाव तैयारी में जुटा जिला प्रशासन रामगढ़- पतरातू डैम परिसर में अवैध पार्किंग टिकट के नाम पे वसूली


व्यापार और अर्थव्यवस्था ब्रिक्स -देशों में सहयोग का आधार है- पीएम मोदी

By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Mon ,04 Sep 2017 08:09:03 pm |


समाचार नाऊ ब्यूरो - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास गतिविधियों को आगे बढाने के लिए ब्रिक्स देशों के बीच मजबूत भागीदारी का आज आह्वान किया, उन्होंने कहा कि उभरते हुये देशों के इस ब्लॉक ने सहयोग के लिए एक मजबूत ढांचा विकसित किया है और ' 'अनिश्चितता की तरफ बढ़ रही ' ' दुनिया में स्थिरता के लिए योगदान दिया है.

चीन के श्यामन शहर में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की पूर्ण बैठक को संबोधित करते हुये मोदी ने कहा कि व्यापार और अर्थव्यवस्था ब्रिक्स - ब्राजील-रुस-भारत-चीन-दक्षिण अफ्रीका -देशों में सहयोग का आधार है. उन्होंने सुझाव दिया कि परस्पर सहयोग बढाने के लिए कुछ कदम उठाये जा सकते हैं.
 

उन्होंने विकासशील देशों की संप्रभु और कॉरपोरेट कंपनियों की वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए ब्रिक्स रेटिंग एजेंसी बनाए जाने का भी आह्वान किया. प्रधानमंत्री ने कहा कि नवोन्मेष और डिजिटल अर्थव्यवस्था पर सदस्य देशों के बीच मजबूत भागीदारी विकास गतिविधियों को आगे ले जाने, पारदर्शिता को बढ़ाने और सतत विकास लक्ष्यों का समर्थन करने में मदद कर सकती है.

 

उन्होंने सदस्य देशों के सेंट्रल बैंकों से अपनी क्षमताओं को और बढ़ाने और समूह तथा अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की आकस्मिक विदेशी मुद्रा कोष व्यवस्था के बीच सहयोग को बढ़ावा देने का भी आग्रह किया. प्रधानमंत्री ने कहा कि ब्रिक्स देश भारत और फ्रांस द्वारा नवंबर 2015 में शुरु किये गये अंतरराष्ट्रीय सौर गठजोड (आईएसए) के साथ काम कर सकते हैं. 

 

मोदी ने कहा, ' 'हमारे पांच देशों में पूरक कौशल और क्षमता है जो अक्षय और सौर ऊर्जा के इस्तेमाल को बढ़ावा दे सकते हैं. एनडीबी ऐसे सहयोग में मदद के लिए आईएसए के साथ प्रभावी संपर्क भी स्थापित कर सकता है. हम न्यू डेवलपमेंट बैंक से स्वच्छ ऊर्जा खासकर सौर ऊर्जा के लिए ज्यादा फंडिंग की इच्छा रखते हैं. ' ' उन्होंने कौशल विकास और श्रेष्ठ पद्धतियों के आदान-प्रदान के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने का भी आह्वान किया. प्रधानमंत्री ने कहा, ' 'भारत कौशल, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना, निर्माण और संपर्क के क्षेत्र में ब्रिक्स और अफ्रीकी देशों के बीच ज्यादा लक्षित क्षमता निर्माण पर खुश होगा. ' ' मोदी ने स्मार्ट शहरों, नगरीकरण और आपदा प्रबंधन में सहयोग की रफ्तार बढ़ाने की आवश्यकता पर भी बल दिया.
 

उन्होंने कहा कि न्यू डेवलपमेंट बैंक ने उसे दिये गये अधिकार के तहत ब्रिक्स देशों में आधारभूत संरचना और सतत विकास के लिए संसाधनों को जुटाने के लिये कर्ज देना भी शुरू कर दिया है. प्रधानमंत्री ने कहा, ' 'अपने अस्तित्व के एक दशक से ज्यादा समय के बाद ब्रिक्स ने सहयोग का एक मजबूत ढांचा विकसित किया है. हम अनिश्चितता की तरफ बढ़ रही दुनिया में स्थायित्व और वृद्धि के लिये योगदान दे रहे हैं. ' ' 

उन्होंने कहा, ' ' व्यापार और अर्थव्यवस्था जहां हमारे सहयोग का आधार है, हमारे प्रयास आज कृषि, संस्कृति, पर्यावरण, ऊर्जा, खेल तथा सूचना एवं प्रौद्योगिकी जैसे विविध क्षेत्रों से जुड़े हैं. ' ' मोदी ने कहा कि गरीबी उन्मूलन और स्वास्थ्य, स्वच्छता, कौशल, खाद्य सुरक्षा, लैंगिक समानता, ऊर्जा तथा शिक्षा सुनश्चित करने के लिए समूह ' 'मिशन मोड ' ' में है. उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम ' 'उत्पादकता बढ़ाने वाले कार्यक्रम ' ' हैं जो महिलाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा में लाते हैं. उन्होंने कहा कि भारत ने कालेधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ भी जंग तेज की है. 



Related News


बिहार में बाढ़- 4 किमी नांव की डोली बना अपनी

खरीफ विपणन सीजन 2020-21 के दौरान न्यूनतम समर्थन मूल्य

अपसी विभेद में उलझ गया है महागठबंधन

हाजीपुर से लोकसभा चुनाव नहीं लडूंगा - रामविलास

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड मामले में झूठ बोल रही है रक्षा

भाजपा- 2019 का चुनावी शंखनाद कई कमिटी में प्रमुख नियुक्त

2022 तक सभी के लिए आवास देना हमारा संकल्प है

100 दिनों में भी छह लाख से अधिक लोग प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ने अंतरराष्‍ट्रीय चावल अनुसंधान संस्‍थान का परिसर राष्‍ट्र को

बाल यौन अपराध संरक्षण (पोक्‍सो) अधिनियम, 2012 में संशोधन की

राजस्थान विधान सभा चुनाव- हे किसान तेरी खुशी- वादो की

वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे में बिचौलिये मिशेल को भारत लाया गया

Follow Us :

All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com