Breaking News

गंगा नदी खतरे के निशान के ऊपर, पटना में बाढ़ का खतरा बिहार में बाढ़- 4 किमी नांव की डोली बना अपनी दुल्हन लेने पहुंचा लड़का चिराग को छोड़कर गए लोगों का नहीं है कोई जनाधार- कांग्रेस सुशांत मामले को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव का बयान, राजगीर मेंं बनने वाली फिल्म सिटी का नाम हो सुश बिहार में बाढ़ से 22 जिलों की हालत बदहाल, 82 लाख लोग हुए हैं प्रभावित सुशांत सिंह मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश, सीबीआई करेगी मामले की जांच नीतीश कुमार ने दिया शिक्षकों को तोहफा, पूरे बिहार में कहीं भी ले सकते हैं तबादला नीतीश सरकार ने नियोजित शिक्षकों की नई सेवा शर्त लागू कर खेला 'मास्टर स्ट्रॉक' MenstrualHygieneDay पर जागरूकता के लिए उठाए जा रहे कदम, पर कम नहीं आलोचनाओं का जोर जद (यू0)- दलित-महादलित प्रकोष्ठ की राज्य कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक गया में युवती से बलात्कार के बाद हत्या नियोजित शिक्षकों ने कहा जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं तो आंदोलन आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका का हड़ताल काफी दुखद- कृष्ण नंदन वर्मा मोतिहारी- २०१९ की चुनाव तैयारी में जुटा जिला प्रशासन रामगढ़- पतरातू डैम परिसर में अवैध पार्किंग टिकट के नाम पे वसूली


कैबिनेट विस्तार में जदयू की नहीं हुई उपेक्षा, मीडिया के 'डार्लिंग' है लालू यादव - नितीश

By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Mon ,04 Sep 2017 08:09:44 pm |


समाचार नाऊ ब्यूरो  पटना : भाजपा के सहयोगी जदयू समेत अन्य पार्टियों के किसी नेता को नरेंद्र मोदी कैबिनेट में मंत्री नहीं बनाये जाने को लेकर बिहार में जारी सियासी बयानबाजी के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर भी जमकर निशाना साधा है. नीतीश कुमार ने कहा कि मीडिया द्वारा जदयू के केंद्रीय कैबिनेट में शामिल होने को लेकर खबर चलायी गयी थी. उन्होंने कहा कि मोदी कैबिनेट में शामिल होने को लेकर जदयू की न तो कोई इच्छा थी और न ही अपेक्षा थी. साथ ही उन्होंने लालू यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वो तो मीडिया के डार्लिंग हैं. मीडिया में बने रहने के लिए तरह-तरह के बयान देते रहते हैं. उनकी बात को बिहार की जनता कभी गंभीरता से नहीं लेती है.

लोक संवाद कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ये बातें कहीं. सीएम नीतीश ने कहा मंत्रिमंडल में शामिल होने को लेकर कोई बात ही नहीं हुई थी. बेवजह जदयू का नाम लिया जा रहा है. उन्होंने कहा, जदयू से संबंधित जो भी बात होगी उसे मैं खुद ही सबको बता दूंगा. जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा, मीडिया में यह बातें सूत्रों के हवाले से चलायी गयी. मैं भी जानना चाहता हूं कि वह सूत्र कौन है. सीएम नीतीश ने जदयू की उपेक्षा नहीं होने की बात करते हुए कहा कि केंद्रीय कैबिनेट में हिस्सेदारी के लिए न कभी सोचा और न कभी इसकी अपेक्षा रही. साथ ही उन्होंने कहा, मीडिया को अब मंत्रिमंडल विस्तार पर चैप्टर क्लोज कर देना चाहिए.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर भी हमला बोलते हुए कहा, वह मेरा इलाज कहने की बात कर रहे हैं. हमें किसी के बयान पर बयान नहीं देना है. उन्होंने कहा, मेरे खिलाफ क्या-क्या टिप्पणी नहीं किया गया. बकरीद में भी विरोधियों के तरफ से अफवाह फैलाया गया. राजद सुप्रीमो का नाम लिये गये बगैर उन्होंने आगे कहा कि बहुत दिनों तक सत्ता में रहने के बावजूद कुछ लोग यह नहीं जानते हैं कि अहम मुद्दे क्या-क्या हैं और उस पर किस तरह की प्रतिक्रियाएं देनी चाहिए. सीएम नीतीश ने कहा कि लालू यादव को जो कहना है कहते रहें हम बिहार की जनता के प्रति, बिहार के हित के प्रति और बिहार के विकास के प्रति जवाबदेह हैं.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में बाढ़ से बहुत नुकसान हुआ है. बाढ़ पीड़ितों को उचित सहायता दी जा रही है. बिहार सरकार इसके लिए बेहतर काम कर रही है. नेशनल हाइवे और सड़कों का ज्यादा नुकसान हुआ है, लेकिन इस पर भी लोग बयानबाजी करने से बाज नहीं आ रहे हैं.

गौर हो कि रविवार को आयोजित शपथग्रहण समारोह में कुल 13 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली थी. इस फेरबदल में भाजपा के सहयोगी दलों जदयू, एआइएडीएमके और शिवसेना से किसी को शामिल नहीं किया गया. पहले मीडिया में ऐसी खबरें थीं कि जदयू से दो लोगों को मंत्री बनाया जा सकता है, लेकिन फेरबदल में जदयू को शामिल नहीं किया गया. बता दें कि जुलाई में ही नीतीश कुमार महागठबंधन का साथ छोड़कर एनडीए में आए हैं. मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा था कि नीतीश कुमार को ठेंगा दिखाया गया है और जदयू को शपथग्रहण समारोह का निमंत्रण नहीं दिया गया. लालू ने कहा था कि नीतीश की पार्टी को अगर केंद्र में एक मंत्री पद मिल रहा था तो उनको सरकार में साथ जाना चाहिए था. नीतीश ने ऐसा नहीं किया. नीतीश का गुजारा पूरे देश में कहीं भी नहीं होने वाला है.



Related News


बिहार में बाढ़- 4 किमी नांव की डोली बना अपनी

खरीफ विपणन सीजन 2020-21 के दौरान न्यूनतम समर्थन मूल्य

अपसी विभेद में उलझ गया है महागठबंधन

हाजीपुर से लोकसभा चुनाव नहीं लडूंगा - रामविलास

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड मामले में झूठ बोल रही है रक्षा

भाजपा- 2019 का चुनावी शंखनाद कई कमिटी में प्रमुख नियुक्त

2022 तक सभी के लिए आवास देना हमारा संकल्प है

100 दिनों में भी छह लाख से अधिक लोग प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ने अंतरराष्‍ट्रीय चावल अनुसंधान संस्‍थान का परिसर राष्‍ट्र को

बाल यौन अपराध संरक्षण (पोक्‍सो) अधिनियम, 2012 में संशोधन की

राजस्थान विधान सभा चुनाव- हे किसान तेरी खुशी- वादो की

वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे में बिचौलिये मिशेल को भारत लाया गया

Follow Us :

All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com