Breaking News

गंगा नदी खतरे के निशान के ऊपर, पटना में बाढ़ का खतरा बिहार में बाढ़- 4 किमी नांव की डोली बना अपनी दुल्हन लेने पहुंचा लड़का चिराग को छोड़कर गए लोगों का नहीं है कोई जनाधार- कांग्रेस सुशांत मामले को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव का बयान, राजगीर मेंं बनने वाली फिल्म सिटी का नाम हो सुश बिहार में बाढ़ से 22 जिलों की हालत बदहाल, 82 लाख लोग हुए हैं प्रभावित सुशांत सिंह मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश, सीबीआई करेगी मामले की जांच नीतीश कुमार ने दिया शिक्षकों को तोहफा, पूरे बिहार में कहीं भी ले सकते हैं तबादला नीतीश सरकार ने नियोजित शिक्षकों की नई सेवा शर्त लागू कर खेला 'मास्टर स्ट्रॉक' MenstrualHygieneDay पर जागरूकता के लिए उठाए जा रहे कदम, पर कम नहीं आलोचनाओं का जोर जद (यू0)- दलित-महादलित प्रकोष्ठ की राज्य कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक गया में युवती से बलात्कार के बाद हत्या नियोजित शिक्षकों ने कहा जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं तो आंदोलन आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका का हड़ताल काफी दुखद- कृष्ण नंदन वर्मा मोतिहारी- २०१९ की चुनाव तैयारी में जुटा जिला प्रशासन रामगढ़- पतरातू डैम परिसर में अवैध पार्किंग टिकट के नाम पे वसूली


शरद यादव ने नीतीश कुमार के जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद को लेकर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को लिखा पत्र

By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Thu ,31 Aug 2017 05:08:13 pm |


समाचार नाऊ ब्यूरो  पटना : जदयू को लेकर शरद खेमा और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश खेमे में जंग जारी है. इसी क्रम में राज्यसभा सदस्यता खत्म करने को लेकर शरद यादव ने जदयू की कोशिशों का विरोध किया है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए शरद यादव ने उनके अध्यक्ष पद पर बने रहने को चुनौती दे दी है. शरद यादव ने इस बाबत लोकसभा में जदयू के सांसद कौशलेंद्र को पत्र लिखा है. शरद यादव ने उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को भी पत्र लिखा है.  शरद ने पत्र लिखकर नीतीश के पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर बने रहने को चुनौती दी है.

 इससे पूर्व शरद यादव ने चुनाव आयोग से यह अपील की है कि जदयू के चुनाव चिन्ह को नीतीश कुमार के धड़े को नहीं दिया जाना चाहिए . यह मामला चुनाव आयोग के समक्ष लंबित है. जदयू के बागी नेता ने कहा कि ऐसा लगता है कि पूर्ण रुप से अवसरवादी राजनीति से प्रेरित होकर नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले धड़े ने बिहार के लोगों के उस पवित्र भरोसे को तोड़ा है जो लोगों ने जदयू में व्यक्त किया था. शरद ने कहा कि ऐसे में आपको ऐसा कोई पत्र जारी करने का नैतिक अधिकार नहीं है जो पार्टी के संविधान के खिलाफ हो. 

उल्लेखनीय है कि जदयू महासचिव के सी त्यागी ने कहा था कि राज्य सभा में  पार्टी के नेता आर सी पी सिंह जल्द ही सभापति वेंकैया नायडू को एक पत्र सौंपेगे. इसमें शरद यादव की संसद सदस्यता रद्द करने की बात कही जायेगी. बहरहाल, जदयू के दिशानिर्देशों के विपरीत शरद  यादव पटना में लालू प्रसाद की पार्टी राजद की रैली में शामिल हुए थे और बुधवार को इंदौर में उनकी ओर से विभिन्न दलों को शामिल करते हुए साझा विरासत कार्यक्रम का आयोजन किया था. शरद के इस पत्र को लेकर जेडीयू ने भी उनपर हमला बोला है. पार्टी के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा राज्यसभा की सदस्यता बचाने के लिए झूठ बोल रहे हैं. बता दें कि बीते दिनों गांधी मैदान में आयोजित राजद की रैली में मंच साझा करने के बाद शरद यादव की राज्यसभा की सदस्यता खत्म करने को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई थी. महागठबंधन टूटने के बाद शरद यादव ने बगावती तेवर अपना लिया है. जेडीयू के तमाम वरिष्ठ नेता और पार्टी प्रवक्ता लगातार उनपर हमलावर हैं और उनकी राज्यसभा की सदस्यता खत्म करने की बात कह रहे हैं



Related News


बिहार में बाढ़- 4 किमी नांव की डोली बना अपनी

खरीफ विपणन सीजन 2020-21 के दौरान न्यूनतम समर्थन मूल्य

अपसी विभेद में उलझ गया है महागठबंधन

हाजीपुर से लोकसभा चुनाव नहीं लडूंगा - रामविलास

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड मामले में झूठ बोल रही है रक्षा

भाजपा- 2019 का चुनावी शंखनाद कई कमिटी में प्रमुख नियुक्त

2022 तक सभी के लिए आवास देना हमारा संकल्प है

100 दिनों में भी छह लाख से अधिक लोग प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ने अंतरराष्‍ट्रीय चावल अनुसंधान संस्‍थान का परिसर राष्‍ट्र को

बाल यौन अपराध संरक्षण (पोक्‍सो) अधिनियम, 2012 में संशोधन की

राजस्थान विधान सभा चुनाव- हे किसान तेरी खुशी- वादो की

वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे में बिचौलिये मिशेल को भारत लाया गया

Follow Us :

All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com