Breaking News
By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Tue ,29 Aug 2017 05:08:59 pm |
समाचार नाऊ ब्यूरो : खेल दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दो बार के पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता देवेंद्र झझारिया और पूर्व हॉकी कप्तान सरदार सिंह को आज राजीव गांधी खेलरत्न से सम्मानित किया. इसके साथ-साथ क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा, महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर, पैरालंपिक पदक विजेता एम थंगावेलू, वरुण भाटी, गोल्फर एसएसपी चौरसिया और हॉकी स्टार एस वी सुनील को राष्ट्रपति ने अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया. पुजारा पुरस्कार लेने खुद नहीं आ पाये क्योंकि वो अभी इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट में व्यस्त हैंपुजारा ने एक बयान में कहा, अर्जुन पुरस्कार के लिये मैं वास्तव में आभारी हूं और सम्मानित महसूस कर रहा हूं. दुर्भाग्य से मैं इंग्लैंड में नाटिंघमशर काउंटी क्रिकेट क्लब के प्रति अपनी वचनबद्धताओं के कारण व्यक्तिगत तौर पर यह पुरस्कार हासिल नहीं कर पाउंगा.
गौरतलब हो कि देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेलरत्न के लिये झझारिया और पूर्व हॉकी कप्तान सरदार सिंह को चुना गया था. परालम्पिक में दो स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय झझारिया जस्टिस सी के ठक्कर (रिटायर्ड) की अध्यक्षता वाली चयन समिति की पहली पसंद थे. झझारिया भालाफेंक खिलाड़ी हैं. समिति ने दूसरे विकल्प के रुप में सरदार को चुना था. इसके अलावा 17 खिलाडियों को अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना गया था.
All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com
Developed by Mania Group Of Technology.