Breaking News
By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Sat ,26 Aug 2017 07:08:47 pm |
समाचार नाऊ ब्यूरो श्रीनगर: उतर कश्मीर में बारामुला जिला के हाइगाम इलाके में शुक्रवार देर रात आतंकियों ने ग्रेनेड दाग कर सेना के वाहन पर हमला कर दिया। सूत्रों के अनुसार सोपोर कस्बे के हाइगाम इलाके में सेना के कैस्पर वाहन पर आतंकियों ने राइफल ग्रेनेड से हमला कर दिया। हालांकि, किसी भी तरह के हताहत की जानकारी नही हैं।
इस बीच हमले के तुरन्त बाद हमलावारों को पकडऩे के लिए सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान चलाया।
All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com
Developed by Mania Group Of Technology.