Breaking News

गंगा नदी खतरे के निशान के ऊपर, पटना में बाढ़ का खतरा बिहार में बाढ़- 4 किमी नांव की डोली बना अपनी दुल्हन लेने पहुंचा लड़का चिराग को छोड़कर गए लोगों का नहीं है कोई जनाधार- कांग्रेस सुशांत मामले को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव का बयान, राजगीर मेंं बनने वाली फिल्म सिटी का नाम हो सुश बिहार में बाढ़ से 22 जिलों की हालत बदहाल, 82 लाख लोग हुए हैं प्रभावित सुशांत सिंह मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश, सीबीआई करेगी मामले की जांच नीतीश कुमार ने दिया शिक्षकों को तोहफा, पूरे बिहार में कहीं भी ले सकते हैं तबादला नीतीश सरकार ने नियोजित शिक्षकों की नई सेवा शर्त लागू कर खेला 'मास्टर स्ट्रॉक' MenstrualHygieneDay पर जागरूकता के लिए उठाए जा रहे कदम, पर कम नहीं आलोचनाओं का जोर जद (यू0)- दलित-महादलित प्रकोष्ठ की राज्य कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक गया में युवती से बलात्कार के बाद हत्या नियोजित शिक्षकों ने कहा जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं तो आंदोलन आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका का हड़ताल काफी दुखद- कृष्ण नंदन वर्मा मोतिहारी- २०१९ की चुनाव तैयारी में जुटा जिला प्रशासन रामगढ़- पतरातू डैम परिसर में अवैध पार्किंग टिकट के नाम पे वसूली


भ्रष्टाचार और कालेधन के खिलाफ जारी रहेगी जंग- नरेन्द्र मोदी

By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Tue ,15 Aug 2017 11:08:04 am |


समाचार नाऊ ब्यूरो  नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भ्रष्टाचार और कालाधन के खिलाफ लड़ाई जारी रखने की सरकार की प्रतिबद्धता जताते हुए आज कहा कि सरकार के इस दिशा में उठाए गए कदमों से देश में ईमानदारी का उत्सव मनाया जा रहा है और बेईमानी को सिर छुपाने की जगह नहीं मिल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अप्रत्यक्ष कर क्षेत्र में जी.एस.टी. का क्रियान्वयन सफल रहा है और करोड़ों लोगों को इसका लाभ मिला है। इतने कम समय में जी.एस.टी. का लागू होना देश के लिए गर्व की बात है। जी.एस.टी. के बाद राज्यों की सीमाओं से चेक पोस्ट हटे हैं जिससे माल लाने ले जाने में लगने वाले समय में 30 प्रतिशत तक कमी आई है।

तंत्रता दिवस पर यहां लालकिले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी। भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी लड़ाई में 800 करोड़ रुपए के बेनामी संपत्ति जब्त की गई है।’’ उन्होंने कहा कि सरकार जो कहती है उसे संकल्पबद्ध होकर करती है। ‘‘हमने साक्षात्कार खत्म करने की बात की, उसे किया। व्यापारियों के लिए प्रक्रिया सरल बनाई गई है।’’ प्रधानमंत्री ने नोटबंदी का जिक्र करते हुए कहा कि इस कार्य में 125 करोड़ देशवासियों ने पूरा साथ दिया। नोटबंदी से भ्रष्टाचार पर नकेल कसने में सफल रहे। ‘‘नोटबंदी से 3 लाख करोड़ रुपए का कालाधन बैंकों में आया और करीब 1.75 लाख करोड़ रुपए की राशि जांच के घेरे में है

नोटबंदी के बाद आंकड़ों की जांच पड़ताल से पता चला कि देश में तीन लाख मुखौटा कंपनियां चल रही थी। एक ही पते पर 400 कंपनियां थी। पूरी तरह से मिलीभगत चल रही थी। देश का माल लूटने वालों को अब जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से करोड़ों रुपए का कालाधन बैंकों में आया जिससे अब ब्याज दर कम हो रही है। ब्याज दरें घटने से आम आदमी को सस्ता कर्ज मिल रहा है



Related News


बिहार में बाढ़- 4 किमी नांव की डोली बना अपनी

खरीफ विपणन सीजन 2020-21 के दौरान न्यूनतम समर्थन मूल्य

अपसी विभेद में उलझ गया है महागठबंधन

हाजीपुर से लोकसभा चुनाव नहीं लडूंगा - रामविलास

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड मामले में झूठ बोल रही है रक्षा

भाजपा- 2019 का चुनावी शंखनाद कई कमिटी में प्रमुख नियुक्त

2022 तक सभी के लिए आवास देना हमारा संकल्प है

100 दिनों में भी छह लाख से अधिक लोग प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ने अंतरराष्‍ट्रीय चावल अनुसंधान संस्‍थान का परिसर राष्‍ट्र को

बाल यौन अपराध संरक्षण (पोक्‍सो) अधिनियम, 2012 में संशोधन की

राजस्थान विधान सभा चुनाव- हे किसान तेरी खुशी- वादो की

वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे में बिचौलिये मिशेल को भारत लाया गया

Follow Us :

All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com