Breaking News

गंगा नदी खतरे के निशान के ऊपर, पटना में बाढ़ का खतरा बिहार में बाढ़- 4 किमी नांव की डोली बना अपनी दुल्हन लेने पहुंचा लड़का चिराग को छोड़कर गए लोगों का नहीं है कोई जनाधार- कांग्रेस सुशांत मामले को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव का बयान, राजगीर मेंं बनने वाली फिल्म सिटी का नाम हो सुश बिहार में बाढ़ से 22 जिलों की हालत बदहाल, 82 लाख लोग हुए हैं प्रभावित सुशांत सिंह मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश, सीबीआई करेगी मामले की जांच नीतीश कुमार ने दिया शिक्षकों को तोहफा, पूरे बिहार में कहीं भी ले सकते हैं तबादला नीतीश सरकार ने नियोजित शिक्षकों की नई सेवा शर्त लागू कर खेला 'मास्टर स्ट्रॉक' MenstrualHygieneDay पर जागरूकता के लिए उठाए जा रहे कदम, पर कम नहीं आलोचनाओं का जोर जद (यू0)- दलित-महादलित प्रकोष्ठ की राज्य कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक गया में युवती से बलात्कार के बाद हत्या नियोजित शिक्षकों ने कहा जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं तो आंदोलन आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका का हड़ताल काफी दुखद- कृष्ण नंदन वर्मा मोतिहारी- २०१९ की चुनाव तैयारी में जुटा जिला प्रशासन रामगढ़- पतरातू डैम परिसर में अवैध पार्किंग टिकट के नाम पे वसूली


शरद यादव पे मचा घमासान - शरद ने कहा गठबंधन में था और रहूंगा- जदयू ने कहा एेसे बयान की उम्मीद नहीं थी

By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Thu ,10 Aug 2017 06:08:50 pm | Updated Date: Thu ,10 Aug 2017 06:08:58 pm


समाचार नाऊ ब्यूरो  पटना : जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पार्टी के वरिष्ठ नेता शरद यादव अपने तीन दिन की यात्रा पर अाज पटना पहुंचे. यहां से वे बिहार के विभिन्न जिलों में जाकर महागठबंधन टूटने के बाद जनता का फीडबैक लेंगे. पटना पहुंचते ही उन्होंने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि मैं गठबंधन में था और रहूंगा. इसके जवाब में जदयू नेता अजय आलोक ने कहा कि पार्टी अालाकमान से गुजारिश है कि पार्टी विरोधी बयान देने पर शरद यादव पर कार्रवाई करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि शरद यादव से पार्टी को एेसे बयान की उम्मीद नहीं थी. एेसे बयान पार्टी के खिलाफ है और शरद जी ने खुद ही कह दिया है कि मैं पार्टी में नहीं.

वहीं, जदयू नेता नीरज कुमार ने जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पर आरोप लगाया कि शरद यादव की बिहार यात्रा लालू प्रसाद के रिमोट क्ंट्रोल से चल रहा है. उन्होंने हमला तेज करते हुए कहा कि लालू यादव और शरद यादव मिलकर लोगों को बेवकूफ बनाने की कोशिश कर कर रहे हैं, लेकिन जनता सबकुछ जानती है उसे ये लोग मूर्ख नहीं बना सकते. उधर, मीडिया रिपोट्स के मुताबिक चर्चा है कि शरद यादव पार्टी के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, उन्होंने अपनी यात्रा की जानकारी पार्टी को नहीं दी है, इस वजह से पार्टी उनपर बड़ी कार्रवाई कर सकती है. वहीं प्राप्त जानकारी के मुताबिक जदयू ने एक नोटिस भी जारी किया है जिसमें कहा गया है कि जो भी कार्यकर्ता शरद यादव के कार्यक्रम में जाएगा उसपर पार्टी कड़ी कार्रवाई करेगी. 

इससे पहले दोपहर 12 बजे के बाद पटना पहुंचे शरद यादव ने कहा कि यह जो तीन दिनों का दौरा है, इसके बारे में मेरी कोई तैयारी नहीं है, मैंने एक-दो जदयू के नेताओं से बात की है. उन्होंने कहा कि बिहार के 11 करोड़ लोगों के विश्वास पर आघात हुआ है. लोगों को चोट पहुंची है. उन्होंने कहा कि हम यहां किसी को कुछ नहीं कहेंगे. जिस जनता ने गठबंधन बनाया था, वह ईमान का गठबंधन था, वह करार टूटा है. हमको तकलीफ है. उन्होंने कहा कि मैंने बिहार में 40 साल दौरा किया है. चुनाव के दौरान डेढ़ महीने तक बिहार में रहकर महागठबंधन के साथियों के लिए प्रचार किया. बिहार में दो ऐसी पार्टिया जिनके घोषणा पत्र अलग-अलग थे. उन्होंने आमने-सामने लड़ाई की और वह बीच में ही मिल गये. यह लोकतंत्र में विश्वास का संकट है. संकट को जनता के बीच जाकर देखूंगा. मैं गठबंधन के साथ मैं खड़ा हूं. जनता के पास जा रहा हूं, ताकि गठबंधन बना रहे



Related News


बिहार में बाढ़- 4 किमी नांव की डोली बना अपनी

खरीफ विपणन सीजन 2020-21 के दौरान न्यूनतम समर्थन मूल्य

अपसी विभेद में उलझ गया है महागठबंधन

हाजीपुर से लोकसभा चुनाव नहीं लडूंगा - रामविलास

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड मामले में झूठ बोल रही है रक्षा

भाजपा- 2019 का चुनावी शंखनाद कई कमिटी में प्रमुख नियुक्त

2022 तक सभी के लिए आवास देना हमारा संकल्प है

100 दिनों में भी छह लाख से अधिक लोग प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ने अंतरराष्‍ट्रीय चावल अनुसंधान संस्‍थान का परिसर राष्‍ट्र को

बाल यौन अपराध संरक्षण (पोक्‍सो) अधिनियम, 2012 में संशोधन की

राजस्थान विधान सभा चुनाव- हे किसान तेरी खुशी- वादो की

वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे में बिचौलिये मिशेल को भारत लाया गया

Follow Us :

All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com