Breaking News
By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Tue ,08 Aug 2017 08:08:48 pm |
समाचार नाऊ ब्यूरो नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में कांग्रेस मंगलवार शाम वर्किंग कमेटी की बैठक बुलाई थी। हालांकि, इस बैठक में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी नहीं पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी की तबीयत खराब है, जिसके चलते वो मीटिंग से गैरहाजिर रहे। सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी को वायरल हो गया है, जिसके चलते वो बैठक में हिस्सा नहीं ले रहे हैं।
कांग्रेस ने मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा के लिए ये मीटिंग बुलाई थी। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस मुख्यालय में बुलाई गई इस बैठक में गुजरात के राजनीतिक घटनाक्रम पर भी चर्चा होनी है।कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी मीटिंग में हिस्सा लेने पहुंचे।
गौरतलब है कि कांग्रेस के लिए आज बेहद बड़ा दिन है। गुजरात में राज्यसभा चुनाव चल रहा है। तीन सीटों के लिए वोटिंग हुई है। पार्टी के दिग्गज नेता अहमद पटेल की जीत को लेकर संशय बना हुआ है। वोटिंग के दौरान पार्टी में बगावत खुलकर सामने आ गई है। ऐसे में महत्वपूर्ण दिन होने के बावजूद राहुल का मीटिंग में शामिल न हो पाना हैरान करने वाला है
All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com
Developed by Mania Group Of Technology.