Breaking News
By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Tue ,08 Aug 2017 10:08:52 am |
समाचार नाऊ ब्यूरो - झारखंड के सूचना जनसंपर्क विभाग के प्रधान कार्यालय सूचना भवन के चौथे और पांचवे तल्ले पर आग लग गई आग चौथे और पांचवे तल्ले पर रखें कार्यालय के कागजों में लगी और देखते ही देखते आग ने विकराल रुप ले लिया चौथे और पांचवे तल्ले पर रखे सभी सरकारी दस्तावेज जलकर राख हो गए हालांकि मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक चौथे और पांचवे तले पर रखे सामान जल चुके थे सूचना जनसंपर्क विभाग के सभी वरीय पदाधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं आग पर काबू पा लिया गया है फिलहाल अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है सुचना जनसंपर्क विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार भी कार्यालय पहुंचे हैं और पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं
All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com
Developed by Mania Group Of Technology.