Breaking News
By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Tue ,01 Aug 2017 10:08:35 am |
समाचार नाऊ ब्यूरो - बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को कड़े तेवर में रहे एन डी ए के साथ सरकार बनाने के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए नीतीश कुमार ने बिहार में सरकार के बदलाव की पूरी कहानी बताई और इसके बाद जो पटकथा लिखी गई उसने नौकरशाही की पेच को कानून व्यवस्था के तकाजे में कस दिया है। कानून व्यवस्था के तकाजे पर काम को सही ढंग से नहीं करने वाले 7 जिले के डीएम को बदल दिया गया जबकि 10 जिले के SP हटा दिए गए नीतीश के आदेश पर कुल 28 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया या उनके विभाग बदले गए जबकि 43 आईपीएस अधिकारी बदल दिए गए हैं
नितेश कुमार ने स्पष्ट कर दिया था कि कानून व्यवस्था के नाम पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा और जो लोग हालिया दिनों में काम करने में शिथिल पाए गए हैं उन पर सरकार कार्रवाई करेगी नीतीश कुमार के इस बयान के कुछ घंटे बाद ही नौकरशाही में एक बड़ा बदलाव कर दिया गया है साथ ही 2015 बैच के बिहार कैडर के प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों को भी जिलों में तैनाती मिली है पटना जिले के पूर्वी सिटी एस पी रही इस सयाली धूरतको अररिया का SP बनाया गया है जबकि पटना मध्य के सिटी एसपी रहे चंदन कुशवाहा को बांका एसपी का चार्ज दिया गया है वही फुलवारीशरीफ के एसडीपीओ राकेश कुमार को बक्सर का SP बनाया गया है पटना में काम किए 3 आईपीएस अधिकारियों को जिलों की कमान दी गई है जिससे साफ है कि नीतीश के तेवर को उन तमाम जगहों पर साफ साफ लागू करना है
राज्य के चर्चित आईपीएस अधिकारी और भागलपुर के डीआईजी विकास वैभव को मुंगेर प्रमंडल का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है जिस से साफ है कि नीतीश अपराध पर क्या चाहते हैं विकास वैभव सरीखे आईपीएस अधिकारियों की गिनती मन से काम करने वालों में होती है जो किसी राजनीतिक दबाव में नहीं आते हैं
वहीं बिहार की एक चर्चित आईएएस अधिकारी के के पाठक को खान एवं भूतत्व विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है बिहार की ब्यूरोक्रेसी में के के पाठक काम करने के मामले में कड़क और अड़ियल आईएएस अफसर माने जाते हैं नीतीश कुमार लालू सहित खनन माफियाओं पर लगाम लगाना चाहते हैं और यही वजह है कि के के पाठक को इस विभाग की जिम्मेदारी दी गई है मामला साफ है कि नीतीश कुमार कानून व्यवस्था के मामले में अब तेवर में आ चुके हैं जो 2005 से लेकर अब तक उनकी खूबी रही थी हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा था कि हालिया दिनों में फोन जाने का सिलसिला कुछ ज्यादा हो गया था जिस पर अंकुश लगाना है
All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com
Developed by Mania Group Of Technology.