Breaking News
By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Sat ,29 Jul 2017 01:07:22 pm |
समाचार नाऊ ब्यूरो - कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र के इंदरवा बस्ती में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवक का नाम राहुल कुमार बताया जा रहा है। परिजनों के अनुसार मोटरसाइकिल खरीदने के लिए उसने 3 हजार रुपए मांगे थे जिसके कारण ही उसने आत्महत्या कर लिया है। बताया जाता है कि कई दिनों से युवक राहुल कुमार मोटरसाइकिल खरीदने की जद्दोजहद में लगा हुआ था। इस बाबत उसने पैसे जुगाड़ कर लिए थे लेकिन उसे 3 हजार रुपए कम पड़ रहे थे। मोटर साईकिल खरीदने के लिए उसने अपने परिजनों से 3 हजार रुपए मांगे, जब तक परिजन उसे 3 हजार रुपए देते उससे पहले ही राहुल ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक के पिता ने बताया गाड़ी लेने के चक्कर में ही उसके बेटे ने आत्महत्या कर ली है। फिलहाल इस मामले को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दिए हैं और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है
All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com
Developed by Mania Group Of Technology.