top banner

Breaking News

गंगा नदी खतरे के निशान के ऊपर, पटना में बाढ़ का खतरा बिहार में बाढ़- 4 किमी नांव की डोली बना अपनी दुल्हन लेने पहुंचा लड़का चिराग को छोड़कर गए लोगों का नहीं है कोई जनाधार- कांग्रेस सुशांत मामले को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव का बयान, राजगीर मेंं बनने वाली फिल्म सिटी का नाम हो सुश बिहार में बाढ़ से 22 जिलों की हालत बदहाल, 82 लाख लोग हुए हैं प्रभावित सुशांत सिंह मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश, सीबीआई करेगी मामले की जांच नीतीश कुमार ने दिया शिक्षकों को तोहफा, पूरे बिहार में कहीं भी ले सकते हैं तबादला नीतीश सरकार ने नियोजित शिक्षकों की नई सेवा शर्त लागू कर खेला 'मास्टर स्ट्रॉक' MenstrualHygieneDay पर जागरूकता के लिए उठाए जा रहे कदम, पर कम नहीं आलोचनाओं का जोर जद (यू0)- दलित-महादलित प्रकोष्ठ की राज्य कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक गया में युवती से बलात्कार के बाद हत्या नियोजित शिक्षकों ने कहा जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं तो आंदोलन आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका का हड़ताल काफी दुखद- कृष्ण नंदन वर्मा मोतिहारी- २०१९ की चुनाव तैयारी में जुटा जिला प्रशासन रामगढ़- पतरातू डैम परिसर में अवैध पार्किंग टिकट के नाम पे वसूली


दिल्ली में तय हुई योजना - कल राजद और जेडीयू ने बुलाई विधान मंडल दल की बैठक

By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Tue ,25 Jul 2017 07:07:06 pm |


पटना: अगले दो दिन में बिहार में इतिहास बनेगा। महागठबंधन के भाग्य का फैसला होने की उल्टी गिनती शुरू है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू यादव ने अपने हक में फैसले के लिए कॉन्ग्रेस को चेतावनी दे दी है। लालू के लाल बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भ्र्ष्टाचार में शामिल होने के आरोप के बावजूद इस्तीफा देने को तैयार नहीं हैं। नीतीश इस्तीफे से पीछे हटने को तैयार नहीं। नीतीश राहुल से मिलकर अपने स्टैंड को साफ कर चुके हैं।

तेजस्वी सोनिया से मिलकर अपनी सफाई पेश कर चुके हैं। इधर कॉन्ग्रेस की तरफ से लंबी चुप्पी है। लालू ने विधान सभा का मॉनसून सत्र शुरू होने से पहले बुधवार को 12 बजे आरजेडी विधान मंडल दल की बैठक बुलाई है। तो जेडीयू ने भी कल नीतीश के आवास 1 अणे मार्ग पर मुख्यमंत्री ने बैठक बुलाई है। तेजस्वी अभी भी दिल्ली में हैं। नीतीश कुमार से दिल्ली में पत्रकारों ने सवाल पूछा कि क्या तेजस्वी के साथ वो सहज हैं तो नीतीश ने जवाब टाल दिया।

पटना में जेडीयू प्रवक्ताओं को भी तेजस्वी के सवाल पर चुप रहने को कहा गया है। सभी प्रवक्ता एक सुर में कह रहे हैं कि तेजस्वी पर कोई भी बात अब शीर्ष नेतृत्व तय करेगा। राजनीतिक गलियारों में कहा जा रहा है कि ये तूफान के पहले की शांति है। चर्चा ये भी है कि नीतीश कोई भी बड़ा फैसला ले सकते हैं। कहा ये जा रहा है कि नीतीश अपने सभी मंत्रियों से इस्तीफा लेकर विश्वास प्रस्ताव ला सकते हैं ताकि आरजेडी और कॉन्ग्रेस अपना स्टैंड साफ करें। वहीं विश्वास प्रस्ताव या अविश्वास प्रस्ताव फिर 6 महीने बाद ही आ सकता है। चर्चा है कि नीतीश ने तेजस्वी को बर्खास्त करने का भी विकल्प रखा है। पर अभी तक कॉन्ग्रेस का स्पष्ट बयान नहीं आने से अस्मंजस की स्थिति है



Related News


देश में कोरोना की दूसरी लहर, 80 प्रतिशत संक्रमितों में

होली में केमिकल वाले रंगों से परहेज जरूरी, कलर छुड़ाने

MenstrualHygieneDay पर जागरूकता के लिए उठाए जा रहे कदम, पर

राष्ट्र निर्माण में राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेटों की

अच्छे स्वास्थ्य के लिए सबसे आवश्यक है पौष्टिक भोजन- PM

भारत ने जैव विविधता सम्‍मेलन (सीबीडी) को छठी राष्‍ट्रीय रिपोर्ट

अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन किया

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2019 सीजन के लिए खोपरा के न्‍यूनतम

दिल्ली को वायु एवं जल प्रदूषण से मुक्त करने के

आंध्र प्रदेश के वाईएसआर कडप्पा जिले में इस्पात संयंत्र की

केन्द्र ने प्याज किसानों के लिए निर्यात प्रोत्साहन को दोगुना

भाजपा एक बार फिर मंदिर मंत्र के भरोसे फतेह की

Follow Us :

All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com