Breaking News
By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Sat ,08 Jul 2017 10:07:09 am |
समाचार नाऊ ब्यूरो - बिहार में मानसून की दस्तक के बाद बिहार की नदियों में पानी लगातार बढ़ना शुरू हो गया है पिछले 24 घंटे में कोसी में 1.10 लाख क्यूसेक पानी का दबाव बढ़ा है जबकि गंगा में 1. 49 लाख क्यूसेक पानी बढ़ा है इसके अलावा बिहार की जो नदियां हैं उनमें को शीतल युगा गेहूं गंडक में भी जलस्तर का लगातार बढ़ाओ हो रहा है नदियों में पानी भरने से सहरसा के कोसी तटबंध संख्या 78 और 7 के स्पर पर दबाव बन गया है
नेपाल के राजा बाग से कोसी और गंगा के मिलन स्थल कुर्सेला के थोड़ा पहले कोपरिया पर पूर्वी तटबंध पर कटाव ज्यादा हो गया है पूर्वी क्षेत्र में कम दबाव के बादल और आसाम नेपाल और बिहार के तराई क्षेत्रों में रुक रुक कर हो रही बारिश से भी जल स्तर में काफी वृद्धि हो रही है नदियों में पानी के लगातार बढ़ने से सरकार ने प्रशासनिक कदम उठाए हैं सहरसा में स्पर दबाव और दबाव को कम करने को लेकर बोल्डर क्रेटिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है सिंचाई विभाग के सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं उसके अलावा तटबंधों की निगरानी के लिए अतिरिक्त मजिस्ट्रेट की तैनाती भी कर दी गई है
All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com
Developed by Mania Group Of Technology.