Breaking News
By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Fri ,30 Jun 2017 10:06:22 am |
समाचार नाऊ ब्यूरो - साल 2017 का मौसम भी बिहार के साथ धोखेबाजी ही कर रहा है जून का महीना बीत गया और बिहार के 15 जिले ऐसे हैं जिनमें अभी तक 50 फ़ीसदी से भी कम बारिश हुई है कुछ ऐसी चीजें भी हैं जिनकी स्थिति और ज्यादा खराब है सबसे बुरा हाल तो अब किसानों का हो रहा है कि अभी तक धान के विचड़े़े को लेकर को पाशो पेश में है। आपदा प्रबंधन विभाग के आंकड़े और मौसम विभाग के जारी रिकॉर्ड के अनुसार पिछले साल इस साल की तुलना में 24 फ़ीसदी कम बारिश हुई थी जबकि पूरे बिहार में अभी तक सिर्फ 49 फ़ीसदी ही बारिश हुई है अगर जिलों की बात करें और अभी तक आंकड़ों को देखा जाए तो
बक्सर में अभी तक 83 फ़ीसदी कम बारिश हुई है उसी तरह अरवल में 80, नवादा में 77 गया में 76 नालंदा में 70 मुंगेर में 66,औरंगाबाद में 64 , बेगूसराय में 64 , भागलपुर में 64 , पश्चिमी चंपारण में 58 , किशनगंज में 55, भभुआ में 53 , मुजफ्फरपुर में 53, पूर्णिया में 51 और सिवान जिले में 51 फ़ीसदी कम बारिश हुई है
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बाहर और सूखे की स्थिति को लेकर समीक्षा कर रहे हैं और इसमें यह तय करने की कोशिश हो रही है कि किसानों को किस तरीके से राहत पहुंचाई है लेकिन मौसम ने जिस तरीके से बेरुखी का मिजाज दिखाया है उससे बिहार के किसानों को मौसम के इस रुप से डर लगने लगा है
All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com
Developed by Mania Group Of Technology.