Breaking News

गंगा नदी खतरे के निशान के ऊपर, पटना में बाढ़ का खतरा बिहार में बाढ़- 4 किमी नांव की डोली बना अपनी दुल्हन लेने पहुंचा लड़का चिराग को छोड़कर गए लोगों का नहीं है कोई जनाधार- कांग्रेस सुशांत मामले को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव का बयान, राजगीर मेंं बनने वाली फिल्म सिटी का नाम हो सुश बिहार में बाढ़ से 22 जिलों की हालत बदहाल, 82 लाख लोग हुए हैं प्रभावित सुशांत सिंह मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश, सीबीआई करेगी मामले की जांच नीतीश कुमार ने दिया शिक्षकों को तोहफा, पूरे बिहार में कहीं भी ले सकते हैं तबादला नीतीश सरकार ने नियोजित शिक्षकों की नई सेवा शर्त लागू कर खेला 'मास्टर स्ट्रॉक' MenstrualHygieneDay पर जागरूकता के लिए उठाए जा रहे कदम, पर कम नहीं आलोचनाओं का जोर जद (यू0)- दलित-महादलित प्रकोष्ठ की राज्य कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक गया में युवती से बलात्कार के बाद हत्या नियोजित शिक्षकों ने कहा जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं तो आंदोलन आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका का हड़ताल काफी दुखद- कृष्ण नंदन वर्मा मोतिहारी- २०१९ की चुनाव तैयारी में जुटा जिला प्रशासन रामगढ़- पतरातू डैम परिसर में अवैध पार्किंग टिकट के नाम पे वसूली


महागंठबंधन में फूट, नीतीश ने दिया कोविंद को समर्थन

By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Wed ,21 Jun 2017 08:06:57 pm |


समाचार नाऊ ब्यूरो  : राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी रणनीति को लेकर गुरुवार को दिल्ली में होनेवाली विपक्ष की बैठक से एक दिन पहले ही जदयू द्वारा एनडीए के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को समर्थन का ऐलान कर दिया गया है. जदयू की ओर से इस मामले पर बुधवार काे संपन्न हुई बैठक के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने कहा कि हमने एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को समर्थन देने का फैसला किया है, क्योंकि बिहार में बतौर राज्यपाल उनका कार्यकाल शांतिपूर्ण एवं रहा है. इसके साथ ही केसी त्यागी ने कहा कि गुरुवार को दिल्ली में विपक्षी दलों की होनेवाली की बैठक में जदयू शामिल नहीं होगा. जदयू के इस फैसले से विपक्षी एकता को झटका लगा है.

राजद के विधायक भाई वीरेंद्र ने जदयू द्वारा रामनाथ कोविंद को समर्थन देने के निर्णय पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने महागठबंधन को अंगूठा दिखाया है. वहीं, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पर अपनी बात रखते हुए स्पष्ट किया कि विपक्ष की बैठक में जो फैसला लिया जायेगा, हम उसे स्वीकार करेंगे. उन्होंने कहा कि नीतीश ने अपने विधायकों से क्या कहा है यह उन्हें नहीं पता. उधर, राजनीतिक प्रेक्षकों की मानें तो जदयू के निर्णय से साफ है कि राष्ट्रपति चुनाव को लेकर बिहार में महागंठबंधन के दो अहम किरदार नीतीश और लालू दो अलग-अलग छोर पर दिख रहे हैं.

मालूम हो कि भाजपा ने जिस दिन एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति पद के लिए रामनाथ कोविंद के नाम का ऐलान किया, उसी दिन बिहार के सीएम नीतीश कुमार सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने कोविंद की उम्मीदवारी के ऐलान पर खुशी जताते हुए कहा था कि बिहार का गवर्नर अगर राष्ट्रपति बने तो यह गर्व की बात है. वहीं, राष्ट्रपति चुनाव के मुद्दे पर बुधवार को नीतीश कुमार ने पटना में जदयू विधायकों की बैठक बुलायी थी, जिसमें कोविंद को समर्थन देने का ऐलान किया गया. 



Related News


बिहार में बाढ़- 4 किमी नांव की डोली बना अपनी

खरीफ विपणन सीजन 2020-21 के दौरान न्यूनतम समर्थन मूल्य

अपसी विभेद में उलझ गया है महागठबंधन

हाजीपुर से लोकसभा चुनाव नहीं लडूंगा - रामविलास

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड मामले में झूठ बोल रही है रक्षा

भाजपा- 2019 का चुनावी शंखनाद कई कमिटी में प्रमुख नियुक्त

2022 तक सभी के लिए आवास देना हमारा संकल्प है

100 दिनों में भी छह लाख से अधिक लोग प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ने अंतरराष्‍ट्रीय चावल अनुसंधान संस्‍थान का परिसर राष्‍ट्र को

बाल यौन अपराध संरक्षण (पोक्‍सो) अधिनियम, 2012 में संशोधन की

राजस्थान विधान सभा चुनाव- हे किसान तेरी खुशी- वादो की

वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे में बिचौलिये मिशेल को भारत लाया गया

Follow Us :

All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com