Breaking News

गंगा नदी खतरे के निशान के ऊपर, पटना में बाढ़ का खतरा बिहार में बाढ़- 4 किमी नांव की डोली बना अपनी दुल्हन लेने पहुंचा लड़का चिराग को छोड़कर गए लोगों का नहीं है कोई जनाधार- कांग्रेस सुशांत मामले को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव का बयान, राजगीर मेंं बनने वाली फिल्म सिटी का नाम हो सुश बिहार में बाढ़ से 22 जिलों की हालत बदहाल, 82 लाख लोग हुए हैं प्रभावित सुशांत सिंह मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश, सीबीआई करेगी मामले की जांच नीतीश कुमार ने दिया शिक्षकों को तोहफा, पूरे बिहार में कहीं भी ले सकते हैं तबादला नीतीश सरकार ने नियोजित शिक्षकों की नई सेवा शर्त लागू कर खेला 'मास्टर स्ट्रॉक' MenstrualHygieneDay पर जागरूकता के लिए उठाए जा रहे कदम, पर कम नहीं आलोचनाओं का जोर जद (यू0)- दलित-महादलित प्रकोष्ठ की राज्य कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक गया में युवती से बलात्कार के बाद हत्या नियोजित शिक्षकों ने कहा जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं तो आंदोलन आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका का हड़ताल काफी दुखद- कृष्ण नंदन वर्मा मोतिहारी- २०१९ की चुनाव तैयारी में जुटा जिला प्रशासन रामगढ़- पतरातू डैम परिसर में अवैध पार्किंग टिकट के नाम पे वसूली


राष्ट्रपति पद के लिए बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद के नाम के एलान

By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Mon ,19 Jun 2017 06:06:37 pm |


नयी दिल्ली : भाजपा द्वारा राष्ट्रपति चुनाव में दलित उम्मीदवार के रूप में बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद के नाम के एलान पर ज्यादातर विपक्षी दलों ने जहां सधी प्रतिक्रिया दी है, वहीं वाम दलों ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त कर दी है. माकपा महासचिव सीताराम येचुरी के बयानों से साफ तौर यह आभाष हो रहा है भाजपा के दलित उम्मीदवार के नाम से विपक्ष पर दबाव बन गया है और ऐसे में वे अभी से यह जोर दे रहे हैं कि 22 को विपक्षी दलों की बैठक में जरूर उम्मीदवार का नाम तय किया जाये. उन्होंने यह तक संदर्भ दिया कि नीलम संजीव रेड्डी के अलावा हमेशा पक्ष-विपक्ष के मुकाबले से राष्ट्रपति चुना जाता रहा है और चुनाव की ही परंपरा इस सर्वोच्च पद के लिए रही है. 

वहीं, दूसरी बड़ी पार्टी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सुरावरम सुधाकर रेड्डी ने कहा कि रामनाथ कोविंद संघ से हैं, एेसे में विपक्ष को जरूर अपना उम्मीदवार उतारना चाहिए. कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सुरावरम सुधाकर रेड्डी ने कहा, ' 'कोविंद भी संघ से हैं. वह भाजपा के दलित मोर्चा के अध्यक्ष रहे हैं जो कि संघ परिवार का संगठन है. निश्चित रूप से हम उम्मीदवार खड़ा करेंगे. संघ से चाहे कोई भी हो ........ हम मुकाबला करेंगे. ' '

हिंदुस्तान में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का सबसे मजबूत वैचारिक विरोधी हमेशा से वामपंथी रहे हैं, भले ही उनका राजनीतिक आधार राष्ट्रव्यापी नहीं रहा हो. और, आज कोविंद की उम्मीदवारी के उनके तीखे विरोध से यह तो स्पष्ट हो गया है कि वे देश के सर्वोच्च पद पर पहले भाजपा-संघ पृष्ठभूमि वाले शख्स के पहुंचाने को लेकर चिंतित हैं. भाजपा के खुद के नेतृत्व में दूसरी बार केंद्र में सरकार बनी है. वाजपेयी जी के कार्यकाल में मुलायम-अमर की राजनीति की वजह से भाजपा को वैज्ञानिक एपीजे अब्दुल कलाम को राष्ट्रपति चुनना पड़ा. अपने विराट व्यक्तित्व के कारण कलाम सर्वस्वीकार्य थे, लेकिन वे संघ-भाजपा की पृष्ठभूमि से नहीं थे.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की हमेशा यह चाह रही है कि हर अहम पद पर उसकी विचारधारा के लोग बैठें. पेशे से वकील कोविंद ने मोरारजी देसाई के निजी सचिव के रूप में काम किया था और इसके बाद ही वे संघ-भाजपा नेतृत्व के संपर्क में आये और उसकी विचारधारा में रच-बस ही नहीं गये, बल्कि उसे व्याख्यायित करने वाले एक प्रमुख दलित चेहरा बन गये. 1990 में जब उन्हें पार्टी ने लोकसभा चुनाव में उतारा तो भले वे हार गये, लेकिन पार्टी के लिए उनकी अहमियत कम नहीं हुई अौर वे राज्यसभा भेजे गये, साथ ही संगठन की सीढ़ियां भी लगातार चढ़ते रहे और आर राष्ट्रपति भवन के दरवाजे तक पहुंच गये हैं.



Related News


बिहार में बाढ़- 4 किमी नांव की डोली बना अपनी

खरीफ विपणन सीजन 2020-21 के दौरान न्यूनतम समर्थन मूल्य

अपसी विभेद में उलझ गया है महागठबंधन

हाजीपुर से लोकसभा चुनाव नहीं लडूंगा - रामविलास

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड मामले में झूठ बोल रही है रक्षा

भाजपा- 2019 का चुनावी शंखनाद कई कमिटी में प्रमुख नियुक्त

2022 तक सभी के लिए आवास देना हमारा संकल्प है

100 दिनों में भी छह लाख से अधिक लोग प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ने अंतरराष्‍ट्रीय चावल अनुसंधान संस्‍थान का परिसर राष्‍ट्र को

बाल यौन अपराध संरक्षण (पोक्‍सो) अधिनियम, 2012 में संशोधन की

राजस्थान विधान सभा चुनाव- हे किसान तेरी खुशी- वादो की

वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे में बिचौलिये मिशेल को भारत लाया गया

Follow Us :

All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com