Breaking News
By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Wed ,14 Jun 2017 07:06:57 pm | Updated Date: Wed ,14 Jun 2017 07:06:40 pm
समाचार नाऊ ब्यूरो - मुख्यमंत्री रघुवर दास 15 जून को एक दिवसीय दौरे पर गुमला पहुंचेंगे। जिसे लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। मुख्यमंत्री सबसे पहले जिलामुख्यालय के बख्तर साय मुंडन सिंह स्मृति भवन मे बीजेपी एसटी मोर्चा के प्रमंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन मे हिस्सा लेंगे। जहा से कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद वे सदर प्रखण्ड के फोरी पंचायत स्थित राजकीय आदिवासी विकास उच्च विद्यालय मे कार्तिक उरांव के मूर्ति का अनावरण सह विकास मेला मे लेंगे हिस्सा। इस कार्यक्रम मे मुख्यमंत्री 60 करोड़ की परिसंपति का वितरण सह योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इस दौरान कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने स्थानीय विधायक, उपायुक्त, एसपी व अन्य पदाधिकारी कार्यक्रम स्थल पहुँच कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया
All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com
Developed by Mania Group Of Technology.