Breaking News
By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Wed ,14 Jun 2017 05:06:08 pm |
समाचार नाऊ ब्यूरो पलामू - _जल जमाव से मुहल्ले के लोग परेशान अधिकारी मौन,,जिले के हैदरनगर स्टेशन रोड बस्ती चौक पर विगत् माह से जल जमाव को लेकर मुहल्ले लोग नारकीय जीवन जीने पर मजबूर है।मगर इस ओर अब तक प्रशासनिक अधिकारी का कोई ध्यान आकर्षित नही होना कुछ और ही बया करता है।बताया जाता है कि कादल-दंगवार मुख्य पथ के निर्माण कार्य के दौरान बगैर कोई वकैल्पिक व्यवस्था के नाली का भराव कर दिए जाने के कारण उक्त समस्या उत्पन्न हुई है।जल जमाव के कारण उत्तपन्न कीड़ा के मद्देनजर मुहल्लेवासी संक्रमण बीमारी को लेकर ससंकित है,,मगर इनकी फरियाद सुनने वाला कोई नही है।जल जमाव के कारण आ रही बदबू को लेकर राहगीरों का गुजरना नारकीय हो चुका है
All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com
Developed by Mania Group Of Technology.