Breaking News
By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Thu ,08 Jun 2017 06:06:08 pm |
समाचार नाऊ ब्यूरो रांची। भगवान बिरसा मुंडा की विश्व में सबसे उंची 150 फीट की मूर्ति निर्माण को लेकर होने वाले भूमि पूजन के लिये गुरुवार, आठ जून को कोकर स्थित समाधि स्थल से पवित्र माटी प्रधान नगर एदलहातू बुंडू ले जायी जायेगी। नौ जून को बिरसा मुंडा की पुण्य तिथि के अवसर पर होने वाले भूमि पूजन में इस पवित्र माटी को शामिल किया जायेगा। समाधि स्थल से माटी ले जाने के लिए बिरसा रथ का निर्माण कराया गया है। पूरे पांरपरिक विधि विधान और गाजे - बाजे के साथ यह रथ सुबह 11 बजे प्रधान नगर, बुण्डू के लिये रवाना होगा। इस असवर पर बिरसा मुंडा के वंशज सुखराम मुंडा, कई पाहन, उलगुलान फाउंडेशन के संरक्षक पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो, विधायक विकास मुंडा समेत कई खास लोग समाधि स्थल, कोकर, राँची पर मौजूद रहेंगे
All rights reserved © 2013-2025 samacharnow.com
Developed by Mania Group Of Technology.